{"_id":"60ddbbd8d5164d13343a12aa","slug":"vaccine-zydus-cadila-vaccine-will-be-needle-free-by-the-end-of-this-year-the-company-will-prepare-50-million-doses","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन: सुई मुक्त होगा जायडस कैडिला का टीका, इस साल के अंत तक कंपनी पांच करोड़ खुराक तैयार करेगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वैक्सीन: सुई मुक्त होगा जायडस कैडिला का टीका, इस साल के अंत तक कंपनी पांच करोड़ खुराक तैयार करेगी
Thu, 01 Jul 2021 06:28 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 01 Jul 2021 06:28 PM IST
सार
अग्रणी फार्मा कंपनी जायडस कैडिला सुई मुक्त कोरोना वैक्सीन लेकर आ रही है। एक एप्लीकेटर के जरिए इस टीके को लगाया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
दवा कंपनी जायडस कैडिला ने कोरोना के नए व ऐसे टीके ला रही है, जो सुई मुक्त होंगे। इन्हें लगाने के लिए कंपनी एक एप्लीकेटर लेकर आ रही है। इन्हें कंपनी ने फार्माजेट के साथ विकसित किया है। जायडस का टीका डेल्टा व अन्य उन सभी वैरिएंट के लिए कारगर होगा, चिंताजनक हैं।
विज्ञापन
बता दें, कंपनी बच्चों के लिए यह खास वैक्सीन बना रही है। चूंकि बच्चों को सुई से भय लगता है, इसलिए कंपनी ने इसे लगाने का खास इंतजाम किया है। जायडस इस साल के अंत तक पांच करोड़ टीके बाजार में जारी कर सकती है। ये डीएनए वैक्सीन है और कोरोना के सभी वैरिएंट के खिलाफ प्रभावकारी है। जायडस की इस वैक्सीन को लेकर अप्रैल व जून में किए गए अध्ययन में पाया गया कि यह वैक्सीन लक्षण युक्त मरीजों में 66 फीसदी प्रभावी पाई गई है। जायडस कैडिला के प्रबंध निदेशक शर्विल पटेल ने बताया कि इसकी तीसरी खुराक लेने के बाद गंभीर या मध्यम लक्षण वाले मरीजों में से किसी की मौत नहीं हुई।
विज्ञापन
डेल्टा वैरिएंट पर भी असरकारक
कंपनी ने दावा किया है कि जीनोम सीक्वेंसिंग के नतीजों के अनुसार यह घातक माने जा रहे डेल्टा वैरिएंट पर भी असरकारक है। इसका अध्ययन देश के 50 क्लिनिक में किया गया था। कंपनी के एमडी पटेल ने बताया कि 12 साल से ज्यादा उम्र के 1000 बच्चों पर टीके का परीक्षण किया गया। इस वैक्सीन को सुरक्षित व सहन करने योग्य पाया गया है। परीक्षण दो अलग अलग तरह से किए गए। एक तरह का परीक्षण में दो डोज के हिसाब से और दूसरा तीन डोज के हिसाब से किया गया।
विज्ञापन
मंजूरी के 45 से 60 दिन में लांच करेंगे
जायडस के एमडी पटेल ने बताया कि कंपनी 10 से 12 करोड़ डोज सालाना तैयार करेगी। कंपनी का नया संयंत्र जुलाई में चालू हो रहा है। इस साल के अंत तक कंपनी पांच करोड़ डोज जारी कर सकती है। उन्होंने कहा कि कंपनी दवा नियामक से मंजूरी मिलने के 45 से 60 दिनों के भीतर वैक्सीन बाजार में लांच कर देगी।