{"_id":"60d316bdde5de86819506093","slug":"vaccination-not-denied-for-vaccine-doses-news-of-not-giving-dose-without-mobile-or-identity-card-baseless","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण: वैक्सीन से वंचित नहीं किया, बगैर मोबाइल या पहचान पत्र के खुराक नहीं देने की खबरें निराधार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टीकाकरण: वैक्सीन से वंचित नहीं किया, बगैर मोबाइल या पहचान पत्र के खुराक नहीं देने की खबरें निराधार
Wed, 23 Jun 2021 04:40 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 23 Jun 2021 04:40 PM IST
सार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने उन खबरों को निराधार बताया है, जिनमें कहा गया है कि जिन लोगों के पास मोबाइल या कोई पहचान पत्र नहीं है, उन्हें वैक्सीन नहीं लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
vaccine, vaccination
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्र सरकार ने स्पष्ट कहा है कि कोरोना टीकाकरण से किसी को इनकार नहीं किया जा रहा है। जिन लोगों के पास तकनीकी संसाधन नहीं हैं, उन्हें टीके लगाने से रोके जाने की खबरें निराधार व तथ्यों से परे हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय ने मोबाइल या पहचान के दस्तावेज नहीं होने पर लोगों को टीकाकरण से रोके जाने की खबरों का खंडन किया है। मंत्रालय के अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि इस बारे में पूर्व में ही निर्देश जारी किए जा चुके हैं। यहां तक कि जिन लोगों के पास पहचान के नौ कार्ड या मोबाइल फोन नहीं हैं, उनके लिए भी टीकाकरण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। बुजुर्गों व निशक्तजनों को उनके घरों के पास टीके लगाने के इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
There have been some reports alleging that homeless people have been ‘barred & conspicuously left out’ from registering for #COVID19 vaccination due to unavailability of technical requirements...These claims are baseless & not based on facts: Ministry of Health and Family Welfare pic.twitter.com/T3uT50dvcU
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 23, 2021