फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   uttar pradesh will teach fast house building techniques under pradhan mantri awas yojna gramin

उत्तर प्रदेश सरकार ने 100 दिन से भी कम समय में घर बनाकर रच दिया इतिहास

Sat, 03 Aug 2019 09:19 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली  
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली   Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 03 Aug 2019 09:19 PM IST
विज्ञापन
uttar pradesh will teach fast house building techniques under pradhan mantri awas yojna gramin
प्रधानमंत्री आवास योजना

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत उत्तर प्रदेश सरकार ने 100 दिन से भी कम में घर बनाकर इतिहास रच दिया है। 2016 में शुरू हुई इस योजना में 314 दिन में घर बनता था। 2018-19 में घटकर यह 114 दिन रह गया था। यूपी ने इन दिनों में भी कमी करके अपने यहां 75 फीसदी घरों को रिकॉर्ड कम समय में पूरा करने की उपलब्धि हासिल कर ली है।

विज्ञापन


प्रदेश की इस उपलब्धि को अन्य राज्यों तक पहुंचाने के लिए अब ग्रामीण विकास मंत्रालय ने यूपी को अन्य राज्यों को इस कार्ययोजना को बढ़ाने का जिम्मा सौंपा है। इसकी एक कार्यशाला उत्तराखंड में हुई जिसमें हिमाचल, जम्मू और कश्मीर, पंजाब, हरियाणा के साथ उत्तर प्रदेश ने अपनी सफलता की कहानी को साझा किया।  
विज्ञापन


यूपी को 2022 तक 12 लाख 82 हजार घर बनाने थे। इसमें 12 लाख 43 हजार घर बन कर तैयार हो गए हैं। एक लाख 56 हजार 92 घरों की ऑनलाइन मॉनीटरिंग की जा रही है। इसमें 71 हजार 473 घरों को पहली किश्त भी जारी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यूपी सरकार ने जिओ टैगिग और सख्त अनुशासन के बल पर इतने कम समय में इसे हासिल किया है। ग्रामीण मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार खासतौर पर ग्रामीण मंत्रालय ने घरों के निर्माण में पंचायत से लेकर जिलाधिकारी तक की भूमिका का निर्धारण कर दिया है। इसमें कोताही के चलते तीन से चार आईएएस अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की गई है।    
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed