{"_id":"5c490ac0bdec22578f2a895b","slug":"uttar-pradesh-day-in-mumbai-to-be-celebrated-today-cm-yogi-will-participate-for-the-first-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में उत्तर प्रदेश दिवस समारोह आज, पहली बार शिरकत करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई में उत्तर प्रदेश दिवस समारोह आज, पहली बार शिरकत करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ
Thu, 24 Jan 2019 06:15 AM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Gaurav Pandey
Updated Thu, 24 Jan 2019 06:15 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
मुंबई में विगत तीस वर्षों से आयोजित हो रहे उत्तर प्रदेश दिवस समारोह में इस बार का नजारा अलग होगा। अभियान संस्था की ओर से आयोजित किए जाने वाले इस समारोह में पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे। यह जानकारी अभियान संस्था के संस्थापक व फिल्म सिटी के उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र ने दी है।
विज्ञापन
अभियान के संस्थापक ने बताया कि इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ भी उत्तर प्रदेश दिवस समारोह में शामिल होने के लिए मुंबई आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार यूपी दिवस समारोह ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना के साथ ही उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच हुए अनुबंध के तहत सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए हो रहा है।
विज्ञापन
यूपी में पेशवाओं के जमाने से वाराणसी में बड़ी संख्या में रहने वाले मराठी समाज के लिए बीते 10 जनवरी को ‘गीत रामायण’ का आयोजन किया गया, जिसमें योगी-नाईक के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हुए। उसके बाद आगरा, मेरठ व लखनऊ में यही समारोह हुआ। इन समारोहों से यूपी का मराठी समाज झूम उठा।
विज्ञापन
अब महाराष्ट्र में रहने वाले उत्तरप्रदेशीय नागरिकों के लिए 24 जनवरी को यूपी दिवस का आयोजन हो रहा है। मिश्र ने बताया कि यह समारोह 24 जनवरी, शाम 5 बजे सांताक्रुज के लायंस क्लब ग्राउंड पर आयोजित होगा। इस समारोह में राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल होंगे।