फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Utkal Diwas: Ayushman Bharat scheme will be launched in Odisha, CM Majhi makes a big announcement

उत्कल दिवस: ओडिशा में शुरू होगी आयुष्मान भारत योजना, 3.52 करोड़ लोगों को होगा लाभ; सीएम माझी का बड़ा एलान

Wed, 02 Apr 2025 10:39 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 02 Apr 2025 10:39 PM IST
सार

उत्कल दिवस के अवसर पर सीएम माझी ने एक बड़ा एलान किया। उन्होंने बताया कि अगले दो सप्ताह में ओडिशा में आयुष्मान भारत योजना की शुरूआत होगी। इस योजना से राज्य में 3.52 करोड़ लोग स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त करेंगे। साथ ही देशभर के 29,000 अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

विज्ञापन
Utkal Diwas: Ayushman Bharat scheme will be launched in Odisha, CM Majhi makes a big announcement
पीएम मोदी के साथ ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

ओडिशा की स्थापना दिवस (उत्कल दिवस) के अवसर पर मंगलवार को मुख्यमंत्री चरण मोहन माझी ने राज्य के लोगों को तोहफा देते हुए एक बड़ा एलान किया। उन्होंने बताया कि ओडिशा में अगले दो सप्ताह में आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की जाएगी। सीएम माझी ने ये घोषणा राज्यस्तरीय ओडिशा दिवस कार्यक्रम के दौरान की। 

विज्ञापन


बता दें कि ओडिशा में शुरू होने वाले आयुष्मान भारत योजना के तहत ओडिशा राज्य में 3.52 करोड़ लोग स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त करेंगे। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही देशभर के 29,000 अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन


सीएम माझी ने लोगों को दिया संदेश
ओडिशा स्थापना दिवस के अवसर पर ओडिशा पक्ष समारोह में सीएम माझी ने लोगों को संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि हम 1 अप्रैल से 14 अप्रैल तक इन 14 दिनों को उड़िया नववर्ष के रूप में मना रहे हैं। इस पक्ष का हर पल, हर मुहुर्त ओडिया संस्कृति, परंपरा और अस्मिता के लिए प्रेरणा देने वाला होगा। साथ ही मुख्यमंत्री ने बताया कि ओडिया त्योहारों को हमारी भाषा, साहित्य, भोजन, कपड़े, नृत्य, संगीत और संस्कृति का उत्सव है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Odisha: ओडिशा में सीएम माझी ने 'शिशु वाटिका' पहल की शुरुआत की, पांच-छह साल के बच्चों को शिक्षा देना उद्देश्य

राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
ओडिशा दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ओडिशा के लोगों को शुभकामनाएं दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मंगलवार को पीएम मोदी ने लिखा कि ओडिशा के लोगों को उत्कल दिवस की शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि हमें ओडिशा के इतिहास, साहित्य और संगीत पर गर्व है। यह दिन ओडिशा की गौरवशाली संस्कृति को सम्मानित करता है। साथ ही पीएम मोदी ने ओडिशा के लोगों को मेहनती बताते हुए उनकी प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि ओडिशा सरकार ने पिछले साल राज्य की प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है। 


राष्ट्रपति मुर्मू ने दी शुभकामनाएं
साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ट्वीट करते हुए ओडिशा के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह दिन ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और ओडिशा के लोगों के उत्कृष्ट योगदान को याद करने का एक अच्छा अवसर है। उन्होंने कहा कि ओडिशा के लोग अपनी गौरवशाली परंपराओं को जीवित रखते हुए राज्य की बेहतरी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि ओडिशा ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राज्य ने आधुनिक भारत के कई नायकों को जन्म दिया है। उन्होंने भगवान जगन्नाथ से ओडिशा की शांति और समृद्धि की कामना की।

ये भी पढ़ें:- Amit Shah on Lalu: 'वक्फ पर लालू जी की इच्छा मोदी जी ने पूरी कर दी': अमित शाह ने क्यों लिया राजद प्रमुख का नाम

क्यों मनाया जाता है उत्कल दिवस?

उत्कल दिवस ओडिशा राज्य के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन 1 अप्रैल को हर साल मनाया जाता है, क्योंकि 1 अप्रैल 1936 को ओडिशा को एक अलग प्रांत के रूप में ब्रिटिश शासन से अलग कर दिया गया था। इस दिन को ओडिशा के लोग अपनी सांस्कृतिक धरोहर, राज्य की परंपराओं, और अपनी भाषा, साहित्य, कला, और संस्कृति का सम्मान करने के लिए मनाते हैं। उत्कल दिवस ओडिशा की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक धारा का उत्सव है, और इस दिन ओडिशा के विकास, समृद्धि और एकता की भी सराहना की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed