{"_id":"67ed3b5f0a894102da021e36","slug":"amit-shah-said-on-waqf-bill-we-fulfilled-lalu-ji-s-wish-news-in-hindi-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amit Shah on Lalu: 'वक्फ पर लालू जी की इच्छा मोदी जी ने पूरी कर दी': अमित शाह ने क्यों लिया राजद प्रमुख का नाम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Amit Shah on Lalu: 'वक्फ पर लालू जी की इच्छा मोदी जी ने पूरी कर दी': अमित शाह ने क्यों लिया राजद प्रमुख का नाम
Wed, 02 Apr 2025 06:58 PM IST
शुभम कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शुभम कुमार
Updated Wed, 02 Apr 2025 06:58 PM IST
सार
Amit Shah on Lalu: आज लोकसभा में वक्फ (संधोधन) विधेयक पेश किया गया। इसको लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच सदन में आरोप-प्रत्यारोप अपने चरम पर है। इसी बीच सरकार की ओर से पक्ष रखने आए अमित शाह ने अपने भाषण में राजद प्रमुख लालू यादव का जिक्र किया। आईए जानते है कि शाह ने लालू यादव का जिक्र क्यों किया...?
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
- फोटो : संसद टीवी वीडियो ग्रैब
विस्तार
Amit Shah on Lalu: वक्फ संधोधन विधेयक को लेकर सियासत में जबरदस्त गर्माहट देखने को मिल रही है। कारण है कि आज लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश होने जा रहा है। इसको लेकर सदन में पक्ष और विपक्ष में जुबानी मुठभेड़ जारी है। इसी बीच केंद्र सरकार की ओर से पक्ष रखने आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में अपने दलीले से विपक्ष पर जमकर हमला बोला। हालांकि शाह के भाषण में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव का जिक्र चर्चा का विषय रहा। जहां उन्होंने कहा कि इन्होंने तो लालू जी की इच्छा पूरी नहीं की, लेकिन हमने लालू जी की इच्छा पूरी की है।
संशोधन विधेयक पर लालू जी का जिक्र
अपने भाषण में अमित शाह ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक विपक्ष पूछता है कि आय का क्या उद्देश्य है। उन्होंने आगे कहा कि आज आरजेडी के सारे सदस्य बोले- 2013 का जब संशोधन आया, तब लालू जी ने क्या कहा कि ये कहा कि सारी जमीनें हड़प ली गई हैं। पटना में ही डाकबंगले की जितनी प्रॉपर्टी थी, सब पर बड़ी बिल्डिंग बन गई है।
ये भी पढ़ें:- Waqf: वक्फ में कोई गैर मुस्लिम नहीं होगा, 2013 के संशोधन के चलते लाना पड़ा बिल; सदन में शाह की जोरदार दलीलें
विज्ञापन
शाह ने कहा कि लालू जी ने कहा था कि इस तरह की काफी लूट खपेट हुई है। हम समर्थन करते हैं लेकिन चाहते हैं कि एक कड़ा कानून लाइए और ये जो चोरी करने वाले लोग है उनको जेल हो। साथ ही शाह ने आगे विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने तो लालू जी कि इच्छा पूरी नहीं की आज नरेंद्र मोदी जी ने उनकी इच्छा पूरी की है।
सबको स्वीकारना पड़ेगा कानून- शाह
इसके साथ ही शाह ने कहा कि यहां एक सदस्य ने तो कह दिया कि अल्पसंख्यक इस कानून को स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि संसद का कानून है, सबको स्वीकार करना पड़ेगा। 'स्वीकार नहीं करेंगे' इसका मतलब क्या है? कैसे बोल सकते हैं आप? आप कानून को स्वीकार नहीं करेंगे? यह कानून भारत सरकार का है, हर एक इससे बंधा होगा और इसे स्वीकार करना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें:- Immigration Bill: नए इमिग्रेशन बिल पर हंगामा, कांग्रेस ने कहा- सभी विदेशियों को अपराधी मानने का दे रहा संदेश
वक्फ में एक भी गैर मुस्लिम नहीं शामिल होगा-शाह
साथ ही अपने भाषण में गृह मंत्री ने कहा कि वक्फ में धार्मिक क्रियाकलाप चलाने के लिए गैर मुस्लिम को नहीं रखा जा रहा है। लेकिन विपक्ष इसके जरिये डराकर अपना वोट बैंक सुरक्षित करने का काम कर रहा है। वक्फ बोर्ड और वक्फ परिषद में गैर मुस्लिम रखने की बात है जिसका काम ये देखना है कि काम ठीक से हो रहा है या नहीं। इस सदन के माध्यम से पूरे देश के मुस्लिम भाइयों को कहना चाहता हूं कि आपके वक्फ में एक भी गैर मुस्लिम नहीं शामिल होगा।