फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US visa processing time likely to significantly fall by mid-2023

US Visa: अब अमेरिकी वीजा के लिए नहीं करना पड़ेगा ज्यादा इंतजार, 2023 तक निस्तारण समय घटाने की तैयारी

Thu, 10 Nov 2022 06:57 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 10 Nov 2022 06:57 PM IST
सार

अमेरिकी दूतावास के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, अमेरिका के लिए भारत वीजा जारी करने के मामले में सबसे ऊपर है। भारत हमारी प्राथमिकता है।

विज्ञापन
US visa processing time likely to significantly fall by mid-2023
H-1B Visa - फोटो : pixabay

विस्तार

अमेरिकी वीजा जारी करने की प्रतीक्षा अवधि में जल्द ही कमी आ सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि 2023 की गर्मियों तक इसमें कमी आने की संभावना है। यह भी कहा जा रहा है कि वीजा की संख्या करीब 12 लाख तक पहुंच सकती है।

विज्ञापन


अमेरिकी दूतावास के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, अमेरिका के लिए भारत वीजा जारी करने के मामले में सबसे ऊपर है। भारत हमारी प्राथमिकता है। हमारा उद्देश्य अगले साल के मध्य तक स्थिति को पूर्व कोविड-19 स्तर पर लाना है। भारत उन कुछ देशों में से एक है, जहां अमेरिकी वीजा के लिए आवेदनों में कोरोना वायरस से संबंधित यात्रा प्रतिबंध हटाए जाने के बाद बड़ी तेजी देखी गई। वीजा देने के लिए लंबे इंतजार के समय को ध्यान में रखते हुए अमेरिका और अधिक कर्मियों की भर्ती तथा ‘ड्रॉप बॉक्स’ सुविधाओं को बढ़ाने सहित कई पहल कर रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर महीने करीब एक लाख वीजा जारी करने की योजना है। अमेरिका पहले ही भारतीयों के लिए एच (एच1बी) और एल श्रेणी के वीजा को अपनी प्राथमिकता के रूप में चिह्नित कर चुका है। वीजा को अपग्रेड करने के इच्छुक लोगों के लिए हाल में लगभग 1,00,000 स्लॉट जारी किए गए थे। कुछ श्रेणियों के लिए प्रतीक्षा समय को पूर्व के 450 दिन से घटाकर लगभग नौ महीने कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने यह भी कहा कि अमेरिका द्वारा जारी किए जा रहे वीजा की संख्या के मामले में भारत के मौजूदा नंबर तीन से दूसरे स्थान पर जा सकता है। फिलहाल मैक्सिको और चीन भारत से आगे हैं। छात्रों के वीजा के लिए प्रतीक्षा समय में कटौती करने को भी प्राथमिकता दी जा रही है, खासकर उनके लिए जो अपने वीजा के नवीनीकरण की तलाश में हैं। अमेरिका ने पिछले एक साल में करीब 82,000 वीजा जारी किए हैं। अधिकारी ने कहा कि हम अगली गर्मियों तक भारतीयों को 11 से 12 लाख वीजा देने की योजना बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed