जलवायु परिवर्तन: मोदी से मिले अमेरिका के विशेष दूत, आगामी सम्मेलन को लेकर हुई चर्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलवायु के लिए अमेरिका के विशेष दूत जॉन कैरी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों के बीच आने वाले जलवायु नेताओं के सम्मेलन पर केंद्रित रही। इसके साथ ही दोनों के बीच इस साल आयोजित होने वाले जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन पर कॉप26 के परिप्रेक्ष्य में जलवायु के मुद्दों पर चर्चा हुई।
US Special Presidential Envoy for Climate John Kerry called on PM Narendra Modi. Discussions centred on forthcoming Climate Leaders’ Summit as well as climate issues in the context of COP26 to the UN Framework Convention on Climate Change which is to be held later this year. pic.twitter.com/xi55aWlCX9
— ANI (@ANI) April 7, 2021विज्ञापन
कल सेशलेस की कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे मोदी
इसके साथ ही मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को सेशलेस के राष्ट्रपति वावेल रामखेलावन के साथ एक उच्चस्तरीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम वर्चुअल माध्यम से आयोजित होगा। इस दौरान सेशलेस में कई बड़ी भारतीय परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा।
मंत्रालय ने बताया कि इस कार्यक्रम में सेशलेस में नई मजिस्ट्रेट कोर्ट इमारत का संयुक्त ई-उद्घाटन किया जाएगा। सेशलस के तटरक्षक बल को एक तेज पैट्रोल (निगरानी) पोत प्रदान किया जाएगा और एक मिलियन वाट का सौर पावर प्लांट प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही 10 उच्च प्रभाव वाली सामुदायिक विकास की परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया जाएगा।
Prime Minister Narendra Modi will take part in a high-level virtual event with the President of Seychelles, Wavel Ramkalawan tomorrow, to inaugurate a range of Indian projects in Seychelles: Ministry of External Affairs (MEA) pic.twitter.com/FT2XY3ghwT
— ANI (@ANI) April 7, 2021