Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US President Donald Trump called PM Modi and wished him on his birthday know all updates in hindi

'धन्यवाद मेरे दोस्त...': ट्रंप ने पीएम मोदी को फोन पर दी जन्मदिन की बधाई; कहा- आप शानदार काम कर रहे

Tue, 16 Sep 2025 11:16 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 16 Sep 2025 11:16 PM IST
सार

टैरिफ पर तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने भी उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया है। साथ ही पीएम मोदी ने अपनी एक पोस्ट में कहा कि ट्रंप की तरह वह भी भारत-अमेरिका के बीच व्यापक एवं वैश्विक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

विज्ञापन
US President Donald Trump called PM Modi and wished him on his birthday know all updates in hindi
पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Meta AI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राष्ट्रपति ट्रंप की शुभकामनाओं के लिए उनका धन्यवाद जताया है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को 75 वर्ष के हो जाएंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति के इस कदम को भारत के साथ अपने संबंधों को फिर से पटरी पर लाने की कोशिशों के रूप में देखा जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत से अमेरिका जाने वाले सामान पर 50 फीसदी टैरिफ के बाद दोनों देशों के संबंध लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। भारत ने 50 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ को अनुचित और अविवेकपूर्ण बताया है।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताया अमेरिकी राष्ट्रपति का आभार
अमेरिकी राष्ट्रपति की शुभकामनाओं के जवाब में पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, मेरे मित्र, राष्ट्रपति ट्रंप, मेरे 75वें जन्मदिन पर आपके फोन कॉल और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। आपकी तरह मैं भी भारत-अमेरिका के व्यापक और वैश्विक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं। हम यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में आपके प्रयासों का समर्थन करते हैं। 
विज्ञापन


ट्रंप ने भी किया पोस्ट
वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी पीएम मोदी से फोन पर वार्ता को लेकर पोस्ट किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'अभी-अभी अपने मित्र, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बहुत अच्छी बातचीत हुई। मैंने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं! वे बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।' आगे उन्होंने रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध समाप्त करने में के लिए पीएम मोदी के समर्थन के लिए धन्यवाद भी दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापार वार्ता को लेकर भी हुई सकारात्मक बैठक
वहीं, इससे पहले नई दिल्ली में भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता फिर से शुरू हुई है। बीते महीने अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए पचास फीसदी टैरिफ के बाद यह पहली बार था जब दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल आमने-सामने इस तरह की वार्ता कर रहे थे। इस बैठक में व्यापार वार्ता के छठे चरण की शुरुआत की उम्मीद बंधी है। लंबे तनाव और तनातनी के बीच अमेरिका और भारत के वार्ताकार ब्रेंडन लिंच और राजेश अग्रवाल के बीच हुई बातचीत को सकारात्मक माना जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि टैरिफ विवाद सुलझाने के लिए दोनों देश निकट भविष्य में नए रोडमैप के साथ आगे बढ़ेंगे।


17 जून के बाद पहली बार हुई बात
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी को ये शुभकामनाएं तब दी हैं, जबकि भारत और अमेरिका के रिश्तों में टैरिफ को लेकर पहले से ही तनाव है। मोदी और ट्रंप के बीच आखिरी बार फोन पर वार्ता 17 जून को हुई थी। तब मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने कनाडा गए थे जबकि ट्रंप, कनाडा का दौरा संक्षिप्त कर पहले ही वहां से लौट चुके थे। ट्रंप के आग्रह पर दोनों नेताओं के बीच उस दिन 35 मिनट बात हुई थी जिसमें पीएम मोदी ने अमेरिका में रुकने का ट्रंप का न्योता ठुकरा दिया था और इस बात से भी स्पष्ट इन्कार किया था कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान संघर्ष रुकवाने में अमेरिका की कोई भूमिका थी। इसके बाद से ही ट्रंप का रुख भारत को लेकर शत्रुतापूर्ण हो गया। उस तारीख के बाद यह पहली बार है जबकि दोनों नेताओं ने फोन पर बात की है। ऐसे में दोनों देशों के रिश्तों को पटरी पर लाने के लिए इन फोन कॉल को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed