फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US lawmakers question India plan to devlop iran Chabahar port

चाबहार करार हो सकता है अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन, करेंगे जांच :अमेरिका

Wed, 25 May 2016 01:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला , नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला , नई दिल्ली Updated Wed, 25 May 2016 01:50 PM IST
विज्ञापन
US lawmakers question India plan to devlop iran Chabahar port

अमेरिकी सीनेटरों ने ईरान के चाबहार बंदरगाह के विकास की भारत की योजना पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि व्यापार के विस्तार के लिए की जा रही इस कोशिश के जरिए भारत कहीं अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन तो नहीं कर रहा है। एक अमेरिकी अधिकारी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रशासन इस परियोजना की बारीकी से पड़ताल करेगा।

विज्ञापन

 

अमेरिका की दक्षिण और मध्य एशिया मामलों की प्रभारी सहायक निशा देसाई बिस्वाल ने मंगलवार को कहा कि, 'ईरान के संबंध में प्रतिबंध के बावजूद भारतीयों की ओर से गतिविधियां जारी रखने को लेकर हम बेहद स्पष्ट हैं।' उन्होंने कहा कि हमें चाबहार के बारे में की गई घोषणा का पड़ताल करते हुए यह देखना होगा कि यह पूरी तरह से सही है या नहीं। 

विज्ञापन

 

अमेरिका और यूरोप ने जनवरी में एक समझौते के तहत इस शर्त के साथ ईरान पर से प्रतिबंध हटाए थे कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को सीमित करेगा। लेकिन व्यापार से जुड़े कुछ प्रतिबंध ईरान पर अभी भी कायम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईरान यात्रा के दौरान भारत और ईरान के बीच एक दर्जन समझौते किए गए थे जिसमें रणनीतिक चाबहार बंदरगाह के विकास, एक एल्युमीनियम संयंत्र की स्थापना और एक रेल लाइन बिछाने का करार भी है। प्रस्तावित रेल लाइन के जरिए भारत को अफगानिस्तान और मध्य एशिया तक पहुंचने का एक नया रास्ता मिलेगा। परिवहन और ट्रांजिट कॉरिडोर इस समझौते के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इससे 'क्षेत्र के इतिहास की धारा बदल सकती है।'

 

बिस्वाल ने कहा कि भारत के लिए ईरान, अफगानिस्तान और मध्‍य एशिया का द्वार खोलता हैं। यह भारत को नए व्यापार के रास्ते उपलब्‍ध कराता है जो कि अभी उसके पास नहीं है। उन्‍होंने कहा कि अमेरिका को भारत के ईरान के साथ सैन्य सहयोग जैसे किसी रिश्ते के संकेत अभी तक नहीं मिले हैं जो कि निश्चित रूप से चिंता का विषय बन सकते थे।

 

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अगले माह अमेरिका के दौरे पर रवाना होंगे जहां उन्हें अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed