{"_id":"69867267595239770b057795","slug":"us-india-trade-deal-framework-release-for-interim-trade-agreement-negotiations-towards-bilateral-trade-deal-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका और भारत के बीच अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा जारी, कहा- इसे अंतिम रूप देने की दिशा में करेंगे काम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमेरिका और भारत के बीच अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा जारी, कहा- इसे अंतिम रूप देने की दिशा में करेंगे काम
Sat, 07 Feb 2026 04:29 AM IST
देवेश त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Sat, 07 Feb 2026 04:29 AM IST
सार
भारत और अमेरिका ने अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा जारी कर दी है। इसमें व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते की दिशा में आगे बढ़ने का संकेत दिया है। संयुक्त बयान में कहा गया कि ढांचा तुरंत लागू कर अंतिम समझौते पर काम होगा। राष्ट्रपति ट्रंप की हालिया घोषणा के बाद यह कदम सामने आया है। इसमें टैरिफ कटौती और व्यापार बाधाएं घटाने पर सहमति बनी है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप के साथ पीएम मोदी
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
भारत और अमेरिका ने शुक्रवार को एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा जारी की। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इसके बारे में दोनों देशों ने कहा कि यह एक व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते की दिशा में बातचीत के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।
दोनों देशों की ओर से जारी संयुक्त बयान में कहा गया है, 'अमेरिका और भारत इस ढांचे को तुरंत लागू करेंगे और अंतरिम समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में काम करेंगे। जिससे संदर्भ की शर्तों में सहमत रोडमैप के अनुरूप पारस्परिक रूप से लाभकारी द्विपक्षीय व्यापार समझौते को पूरा किया जा सके।'
ये भी पढ़ें: Recycling Policy: कचरे से संसाधन बनाने की योजना, बजट में रीसाइक्लिंग और सर्कुलर अर्थव्यवस्था पर बड़ा दांव
विज्ञापन
व्यापार समझौते की रूपरेखा पर क्या बोले पीयूष गोयल?
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के अनुसार, भारत संवेदनशील कृषि और डेयरी उत्पादों, मक्का, गेहूं, चावल, सोया, मुर्गी पालन, दूध, पनीर, इथेनॉल, कुछ सब्जियों और मांस को पूरी तरह से संरक्षित करता है। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि निर्यात में वृद्धि से हमारी महिलाओं और युवाओं के लिए लाखों नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। गोयल के अनुसार, भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते से भारतीय निर्यातकों, विशेष रूप से लघु एवं मध्यम उद्यमों, किसानों और मछुआरों के लिए 30 ट्रिलियन डॉलर का बाजार खुलेगा।
ट्रंप ने किया था भारत पर टैरिफ घटाने का एलान
यह अंतरिम व्यापार समझौता अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से सोमवार को भारत के साथ एक समझौते की घोषणा के बाद आया है। इसके तहत भारत की ओर से रूसी तेल की खरीद रोकने और व्यापार बाधाओं को कम करने के बदले में भारतीय वस्तुओं पर अमेरिकी टैरिफ को 50 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया जाएगा।
व्यापार समझौते का पहला चरण लगभग तैयार
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा था कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली के बीच मार्च में एक औपचारिक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है, जिसके बाद भारत अमेरिकी वस्तुओं पर टैरिफ कम करेगा। उन्होंने बताया था कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का पहला चरण लगभग तैयार है। उन्होंने यह भी कहा था कि संयुक्त बयान के बाद इस समझौते को औपचारिक रूप दिया जाएगा और मार्च के मध्य तक फॉर्मल एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी आज जाएंगे मलयेशिया: द्विपक्षीय रिश्ते होंगे मजबूत, ऐतिहासिक स्वागत से रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य
मार्च में आ सकता है द्विपक्षीय व्यापार समझौते का कानूनी मसौदा
मंत्री ने यह भी साफ किया था कि संयुक्त बयान के जारी होने के बाद ट्रंप सरकार अमेरिकी टैरिफ को 18 फीसदी तक घटाने के लिए एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर जारी करेगी। वहीं, दोनों देशों के बीच अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा जारी होने के बाद इस मामले में तेजी आने की संभावना बढ़ गई है। कहा जा सकता है कि मार्च के महीने में भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते का कानूनी मसौदा सामने आ जाएगा।
अन्य वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन