फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM visit Malaysia bilateral relations strengthened Preparations for historic welcome 800 artists performance

पीएम मोदी आज जाएंगे मलयेशिया: द्विपक्षीय रिश्ते होंगे मजबूत, ऐतिहासिक स्वागत से रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य

Sat, 07 Feb 2026 04:24 AM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु चंदेल Updated Sat, 07 Feb 2026 04:24 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिन के दौरे पर मलयेशिया जाएंगे। यात्रा का मकसद भारत-मलयेशिया द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत करना है। व्यापार, निवेश, रक्षा और तकनीक पर चर्चा होगी। स्वागत में 800 कलाकारों का सामूहिक नृत्य कार्यक्रम होगा, जिसे रिकॉर्ड के रूप में दर्ज कराने की तैयारी है। आइए अब विस्तार इस दौरे के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
PM visit Malaysia bilateral relations strengthened Preparations for historic welcome 800 artists performance
पीएम मोदी - फोटो : एक्स/नरेंद्र मोदी

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 फरवरी को दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर मलयेशिया जाएंगे। इस दौरे को भारत-मलयेशिया संबंधों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री के स्वागत में मलयेशिया में भारतीय समुदाय का 800 कलाकारों की सामूहिक नृत्य प्रस्तुति के जरिये एक रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य है। इसके अलावा पीएम मोदी की इस यात्रा के दौरान भारत और मलयेशिया के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा सहयोग, शिक्षा और तकनीक जैसे अहम क्षेत्रों में समझौतों पर चर्चा होने की संभावना है।
विज्ञापन


भारतीय समुदाय की ओर से 'सेलामत दातंग मोदी जी' सामुदायिक स्वागत समारोह में 800 कलाकार एक साथ पारंपरिक भारतीय नृत्य की प्रस्तुति देंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी और मलयेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम भारतीय मूल के लगभग 15,000 लोगों की सभा को संबोधित करेंगे। मलेशिया में भारतीय उच्चायुक्त बीएन रेड्डी ने कहा, हमें उम्मीद है कि सेलामत दातंग मोदी जी कार्यक्रम में लगभग 15,000 लोग आएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- आरजी कर वित्तीय अनियमितता मामले में ईडी ने दाखिल किया आरोपपत्र, संदीप घोष को बनाया मुख्य आरोपी
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम पर क्या बोले आयोजक?
आयोजकों के अनुसार, यह कार्यक्रम भारतीय संस्कृति की विविधता और एकता का प्रतीक होगा। इसे मलयेशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराने की कोशिश की जाएगी। इस आयोजन को लेकर प्रवासी भारतीयों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। पीएम मोदी का यह मलयेशिया दौरा न सिर्फ कूटनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा, बल्कि भारतीय संस्कृति और प्रवासी समुदाय की सक्रिय भागीदारी के कारण भी खास यादगार बनने जा रहा है। पीएम मोदी मलयेशिया के प्रधानमंत्री और अन्य शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे। दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा।


भारतीय समुदाय से करेंगे संवाद
पीएम मोदी एक विशेष कार्यक्रम में प्रवासी भारतीयों को भी संबोधित करेंगे। इस दौरान वे भारतीय समुदाय की भूमिका की सराहना करेंगे और उन्हें भारत के विकास अभियान में भागीदार बनने का संदेश देंगे। भारतीय दूतावास के अनुसार, इस कार्यक्रम में हजारों प्रवासी भारतीयों के शामिल होने की उम्मीद है।

सांस्कृतिक कूटनीति का संदेश
नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये भारतीय परंपराओं को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने की यह पहल ‘सॉफ्ट पावर डिप्लोमेसी’ का मजबूत उदाहरण मानी जा रही है। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन केवल स्वागत समारोह नहीं, बल्कि भारत-मलयेशिया की दोस्ती और सांस्कृतिक रिश्तों का उत्सव होगा।


अन्य वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article