फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uproar in Parliament: Do not listen to government is opposition new strategy

संसद हंगामा: अपनी कहो सरकार की मत सुनो की विपक्ष ने बनाई रणनीति 

Thu, 24 Nov 2016 11:04 PM IST
हिमांशु मिश्र/ नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र/ नई दिल्ली Updated Thu, 24 Nov 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Uproar in Parliament: Do not listen to government is opposition new strategy
सरकार ने गुरूवार को सर्वदलीय बैठक तो विपक्ष को सियासी जाल में उलझाने के लिए बुलाई थी, मगर विपक्ष के जवाबी चाल में खुद उलझ कर रह गई। सरकार की रणनीति भांप विपक्ष ने न सिर्फ बैठक का बहिष्कार किया, बल्कि अपनी सुनाओ और सरकार की मत सुनो की रणनीति बना कर सरकार की घेरेबंदी कर दी। यही कारण है कि राज्यसभा में बहुमत के दम पर विपक्ष ने गुरूवार को तो सरकार को नोट बंदी पर जम कर खरी खरी सुनाई, मगर हंगामे का सहारा ले कर प्रधानमंत्री को जवाबी पलटवार का मौका नहीं दिया। 
विज्ञापन


चूंकि लोकसभा में विपक्ष अल्पमत है। ऐसे में सरकार पलटवार के लिए इस सदन का इस्तेमाल न कर सके। इससे बचने के लिए विपक्ष ने लोकसभा की कार्यवाही ही नहीं चलने दी। अब सोमवार को विपक्ष का नोट बंदी के फैसले के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की योजना है। ऐसे में शीत सत्र में इस मुद्दे पर सरकार और विपक्ष के बीच चल रही रस्साकसी जारी रहने के आसार हैं।
विज्ञापन


दरअसल विपक्ष पर चर्चा से भागने का आरोप चस्पा करने के लिए सरकार ने बुधवार शाम अचानक सर्वदलीय बैठक बुलाने की घोषणा कर दी थी। सरकार की रणनीति थी कि वह विपक्ष के सामने राज्यसभा में चर्चा के दौरान पीएम के हस्तक्षेप करने का प्रस्ताव देगा। प्रस्ताव स्वीकार न करने पर विपक्ष पर चर्चा से भागने का आरोप चस्पा हो जाएगा। मगर विपक्षी दलों ने सरकार की सियासी चाल को भांपते हुए एकजुट हो कर बैठक के बहिष्कार की घोषणा कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक दर्जन विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक में ही योजना बनी कि राज्यसभा में जारी चर्चा को आगे बढ़ाने पर सहमति तो दी जाए, मगर इस दौरान इसका ध्यान रखा जाए कि सरकार को बोलने का मौका ना मिले। इसी बैठक में लोकसभा की कार्यवाही पूर्व की तरह ही ठप करने की योजना बनी।


अभी नहीं बदलेंगे हालात
नोट बंदी पर जारी सियासी रस्साकसी फिलहाल जारी रहेगी। चूंकि विपक्ष ने राज्यसभा में नोट बंदी पर अपनी बात रख दी है। ऐसे में उसकी योजना शुक्रवार को भी कार्यवाही ठप करने की है। फिर सोमवार को चूंकि एकजुट विपक्ष का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन है। ऐसे में इस दिन भी कार्यवाही के चलने के आसार कम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed