Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uproar in Maharashtra council over Sapkal's remark comparing Fadnavis to Aurangzeb

Maharashtra: सपकाल के बयान से सियासी हंगामा, औरंगजेब से की फडणवीस की तुलना; महायुति ने की कार्रवाई की मांग

Mon, 17 Mar 2025 03:37 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 17 Mar 2025 03:37 PM IST
सार

Maharashtra: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की औरंगजेब से तुलना करने वाले कांग्रेस नेता हर्षवर्धन सपकाल के बयान को लेकर महाराष्ट्र विधान परिषद में हंगामा हुआ। सत्तारूढ़ महायुति ने सपकाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, जबकि राजस्व मंत्री ने इस बयान को गंभीरता से लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Uproar in Maharashtra council over Sapkal's remark comparing Fadnavis to Aurangzeb
प्रवीण दारेकर। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति के विधायकों ने सोमवार राज्य कांग्रेस प्रमुख हर्षवर्धन सपकाल के उस बयान की निंदा की, जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तुलना मुगल शासक औरंगजेब से की थी। इसके बाद विधायकों ने सपकाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। राज्य विधानपरिषद में इस मुद्दे को लेकर जोरदार हंगामा हुआ और बाद में कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। 

विज्ञापन


इससे पहले सपकाल ने रविवार को कहा था, 'औरंगजेब एक क्रूर शासक था। आज मुख्यमंत्री फडणवीस भी उतने ही क्रूर शासन हैं। वह हमेशा धार्मिक मुद्दों का सहारा लेते हैं, लेकिन (बीड़) के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या जैसे मामलों में कुछ नहीं करते। जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता प्रवीण दारेकर ने इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राज्य को कुशलता से चला रहे हैं, उनकी औरंगजेब से तुलना करना न केवल बेहद निंदनीय है, बल्कि यह महाराष्ट्र का अपमान भी है।' 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : Maharashtra: महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र पर रार, विहिप की धमकी; कांग्रेस का आरोप- ध्यान भटकाने की कोशिश
विज्ञापन
विज्ञापन


सपकाल के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए: दारेकर
दारेकर ने यह भी मांग की कि सपकाल के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि एक मिसाल पेश की जा सके। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अमोल मिटकरी ने भी सपकाल के बयान की निंदा की। विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने व्यक्तिगत हमलों की निंदा की, लेकिन सरकार पर औरंगजेब जैसी मानसिकता का आरोप भी लगाया। 


सपकाल ने ऐसा कोई बयाय नहीं दिया: कांग्रेस
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक शशिकांत शिंदे ने भी इसी तरह के विचार व्यक्त किए, जबकि कांग्रेस नेता भाई जगदाप ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि सपकाल ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया था। राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने सदन में आश्वासन दिया कि सरकार सपकाल के आपत्तिजनक बयान को गंभीरता से लेकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने पर विचार करेगी।

कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी: अजित पवार
उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने विधानमंडल में कहा कि सपकाल के बयान की जांच की जाएगी और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पवार ने कहा, कुछ लोग पार्टी के वरिष्ठों को खुश करने और ध्यान आकर्षित करने के लिए ऐसे बयान देते हैं। उन्होंने कहा कि अगर ऐसे गलत बयान दिए जाएंगे, तो उनकी जांच की जाएगी और कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed