फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra politics on aurangzeb grave issue vhp bajrang dal t raja warning congress slam government

Maharashtra: महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र पर रार, विहिप की धमकी; कांग्रेस का आरोप- ध्यान भटकाने की कोशिश

Mon, 17 Mar 2025 11:54 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 17 Mar 2025 11:54 AM IST
सार

तेलंगाना से भाजपा विधायक टी राजा सिंह औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर खासे मुखर हैं और वे लगातार इस मुद्दे को विभिन्न मंचों पर उठा रहे हैं। पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान भी टी राजा सिंह ने औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग की। 

विज्ञापन
maharashtra politics on aurangzeb grave issue vhp bajrang dal t raja warning congress slam government
सीएम देवेंद्र फडणवीस - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र में इन दिनों मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को लेकर हंगामा जारी है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल, औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग कर रहे हैं। ये संगठन राज्य सरकार पर दबाव बना रहे हैं। वहीं कांग्रेस इसे असल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश बताकर राज्य सरकार पर निशाना साध रही है। तेलंगाना से भाजपा विधायक टी राजा सिंह औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर खासे मुखर हैं और वे लगातार इस मुद्दे को विभिन्न मंचों पर उठा रहे हैं। पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान भी टी राजा सिंह ने औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग की। 
विज्ञापन

 

टी राजा सिंह और विहिप ने दी धमकी
रविवार को पुणे में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने कहा कि 'महाराष्ट्र के हिंदू चाहते हैं कि औरंगजेब की कब्र को राज्य से हटाया जाए। कब टूटेगी औरंगजेब की कब्र? अब मेरे दो ही उद्देश्य हैं, एक भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना और दूसरा औरंगजेब की कब्र हटाना।' नागपुर में विश्व हिंदू परिषद के महाराष्ट्र और गोवा के क्षेत्र मंत्री गोविंद शेंदे ने कहा कि 'आज हम इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। उसने (औरंगजेब) छत्रपति संभाजी महाराज को 40 दिनों तक तड़पाकर मारा। अगर कोई उस निर्दयी शासक की पूजा करता है और उसे अपना हीरो मानता है तो यह स्वीकार्य नहीं है। हमारी मांग है कि गुलामी के प्रतीक को हटाया जाए। क्यों उससे जुड़ा कोई भी प्रतीक यहां होना चाहिए? जो लोग अब तक सत्ता में रहे, उन्होंने तुष्टिकरण की राजनीति के चलते कुछ नहीं किया, लेकिन अब ये नहीं चलेगा। हम इसे लेकर पूरे महाराष्ट्र में विरोध प्रदर्शन करेंगे, उसके बाद हम संभाजीनगर जाएंगे। इसमें थोड़ा समय लगेगा, समुदाय के लिए जो भी सही कदम होगा, उसे उठाया जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- औरंगजेब की कब्र पर अब नहीं खर्च होना चाहिए पैसा : राठौर


कांग्रेस ने सरकार पर लगाए आरोप

औरंगजेब की कब्र को लेकर जारी पूरे विवाद पर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर आरोप लगाए। कांग्रेस के प्रवक्ता अतुल लोंढे पाटिल का कहना है कि 'महाराष्ट्र में हालात तनावपूर्ण हैं। कानून व्यवस्था तबाह हो गई है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं क्योंकि उन्हें बिजली और पानी नहीं मिल रहे। बेरोजगारी बढ़ रही है और भाजपा सरकार इन सारे मुद्दों को छिपाकर हिंदू मुस्लिम कर रही है। लोगों को ऐतिहासिक मुद्दों पर बांटा जा रहा है और उनका ध्यान असल मुद्दों से हटाया जा रहा है। लेकिन लोग इनके झांसे में अब और नहीं आएंगे। लोग असल मुद्दों पर बात करना चाहते हैं।'

महाराष्ट्र में कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार ने कहा कि विहिप और बजरंग दल के पास करने के लिए और कुछ नहीं है। ये नहीं चाहते कि महाराष्ट्र के लोग शांति से रहे। ये लोग राज्य की विकास की रफ्तार को धीमा करना चाहते हैं। जब औरंगजेब 27 साल तक यहां रहा, तब वह कुछ नहीं कर पाया, अब उन्हें औरंगजेब की कब्र हटाकर क्या मिल जाएगा।

ये भी पढ़ें- Aurangzeb: भाजपा विधायक टी राजा ने केंद्र को लिखा पत्र, औरंगजेब के मकबरे पर होने खर्च को तत्काल रोकने की मांग

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed