{"_id":"61c9f04f15b1380331306082","slug":"up-tops-among-big-states-with-improved-health-index-amitabh-kant-said-a-big-thing","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी का स्वास्थ्य तंत्र सुधरा: हेल्थ इंडेक्स में सुधार वाले बड़े राज्यों में यूपी शीर्ष पर, अमिताभ कांत ने कही बड़ी बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
यूपी का स्वास्थ्य तंत्र सुधरा: हेल्थ इंडेक्स में सुधार वाले बड़े राज्यों में यूपी शीर्ष पर, अमिताभ कांत ने कही बड़ी बात
Mon, 27 Dec 2021 10:26 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 27 Dec 2021 10:26 PM IST
सार
समाचार एजेंसी एएनआई से चर्चा में अमिताभ कांत ने कहा, 'हम छोटे राज्यों, बड़े राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अलग-अलग रैंकिंग करते हैं। यूपी ने पिछले दो सालों में सबसे अच्छा सुधार कर के दिखाया है। इसलिए इंडेक्स की सुधार वाली रैंकिंग में यूपी नंबर एक है।
विज्ञापन
अमिताभ कांत, CEO, नीति आयोग
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीति आयोग द्वारा सोमवार को जारी हेल्थ इंडेक्स को देखने पर पता चलता है कि यूपी के स्वास्थ्य तंत्र में भी बड़ा सुधार आया है। यूपी उन बड़े राज्यों में शीर्ष पर है, जिनके स्वास्थ्य तंत्र में सुधार आया है। नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने भी खुद कहा है कि बीते दो तीन सालों में यूपी का स्वास्थ्य तंत्र सुधरा है।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी एएनआई से चर्चा में अमिताभ कांत ने कहा, 'हम छोटे राज्यों, बड़े राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अलग-अलग रैंकिंग करते हैं। यूपी ने पिछले दो सालों में सबसे अच्छा सुधार कर के दिखाया है। इसलिए इंडेक्स की सुधार वाली रैंकिंग में यूपी नंबर एक है। असम दूसरे और तेलंगाना तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
छोटे राज्यों में मिजोरम व मेघालय आगे रहे
सीईओ अमिताभ कांत ने कहा कि छोटे राज्यों के स्वास्थ्य तंत्र में सुधार के मामले में मिजोरम और मेघालय अग्रणी रहे। केंद्र शासित प्रदेशों में दिल्ली और जम्मू और कश्मीर आगे हैं, जिन्होंने स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे में बड़ी छलांग दिखाई है।
विज्ञापन
यूपी ने सभी मानकों पर सुधार किया
यूपी ने सभी स्वास्थ्य मानकों जैसे शिशु मृत्यु दर, मातृ मृत्यु दर, लिंगानुपात, बर्थ गवर्नेंस जैसे मुद्दों और मेडिकल कॉलेजों की संख्या में सबसे बड़ा सुधार किया है। उन्होंने कहा कि वह उत्तर प्रदेश को बधाई देना चाहते हैं, जिसने पिछले 2-3 सालों में राज्य स्वास्थ्य सूचकांक में सुधार किया है।
स्कोर के आधार पर केरल व तमिलनाडु शीर्ष पर
2019-20 के राज्य स्वास्थ्य सूचकांक के स्कोर के अनुसार बड़े राज्यों में केरल और तमिलनाडु शीर्ष पर रहे, जबकि छोटे राज्यों में मिजोरम व त्रिपुरा शीर्ष पर थे। वहीं, केंद्र शासित प्रदेशों में दादर—नगर हवेली, दमन और दीव अग्रणी रहे।