{"_id":"58875c484f1c1bbb7ecf4e88","slug":"up-assembly-poll-king-aridmn-singh-brought-revenge-wife-of-bjp-fielded-ground-bah","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजा अरिदमन सिंह ने बदला पाला, बाह से बीजेपी से पत्नी को उतारा मैदान में","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राजा अरिदमन सिंह ने बदला पाला, बाह से बीजेपी से पत्नी को उतारा मैदान में
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 25 Jan 2017 07:44 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा जिले के बाह विधानसभा सीट चर्चा में है। क्योंकि यहां से विधायक राजा अरिदमन सिंह समाजवादी पार्टी को छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया। हालांकि बीजेपी ने उन्हें उम्मीदवार न बनाकर उनकी पत्नी पक्षालिका सिंह को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
राजा अरिदमन सिंह आगरा के भदावर राजघराने से आते हैं। ये आगरा की बाह विधानसभा से वर्ष 1989 से छह बार विधायक रहे हैं। अब तक सिर्फ एक बार 2007 में बसपा के मधुसूदन शर्मा ने उन्हें हराया है। 2012 में वे सपा की टिकट पर विधायक बन गए थे। इससे पहले भाजपा के टिकट पर विधायक रहे हैं।
विज्ञापन
साल 2007 को छोड़ दें तो 1989 से आगरा की बाह सीट पर राजा महेंद्र अरिदमन सिंह का ही कब्जा रहा है। वे 2012 में बाह से छठी बार विधायक बने। आगरा में जन्मे राजा अरिदमन सिंह प्रदेश के बाहुबली नेताओं में गिने जाते रहे हैं। हालांकि भदावर राज्य का राजा होने के नाते उनके प्रति जनता में अलग ही सम्मान है। बाह इलाके के लोग आज भी उन्हें महाराजा भदावर और राजा कहकर संबोधित करते हैं।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने यहां से जिला पंचायत सदस्य रामसेवक शर्मा की पत्नी अंशु देवी निषाद को बनाया है। भाजपा की रैली से लौटते वक्त चार माह पूर्व रामसेवक की हादसे में मौत हो गई थी। रामसेवक भाजपा से बाह सीट के लिए टिकट भी मांग रहे थे। अब भाजपा ने सपा छोड़कर गईं पक्षालिका सिंह को टिकट दिया है तो समाजवादी पार्टी ने अंशुरानी को प्रत्याशी बनाया है।
बीएसपी ने यहां से मधुसूदन शर्मा को उम्मीदवार बनाया है।