फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UP Assembly Elections 2022, Bjp sambit Patra says, Akhilesh yadav does not consider Pakistan an enemy, Kasab would have campaigned if he was alive

जिन्ना राग फिर बना सियासी मुद्दा: 'जो करे जिन्ना से प्यार वह कैसे करे पाकिस्तान से इंकार', भाजपा का अखिलेश पर वार

Mon, 24 Jan 2022 11:41 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 24 Jan 2022 11:41 AM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस वार्ता कर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाए। संबित ने कहा कि अखिलेश यादव पाकिस्तान को दुश्मन नहीं मानते।

विज्ञापन
UP Assembly Elections 2022, Bjp sambit Patra says, Akhilesh yadav does not consider Pakistan an enemy, Kasab would have campaigned if he was alive
संबित पात्रा - फोटो : Twitter @BJPLive

विस्तार

उत्तर प्रदेश में चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं वैसे-वैसे राजनीतिक बयानबाजी तेज होती जा रही है। इसी क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस वार्ता कर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जिन्ना को हमारी पार्टी ने नहीं लाया बल्कि अखिलेश यादव लाए हैं। अखिलेश यादव पाकिस्तान को दुश्मन नहीं मानते हैं। वे दुश्मन मानेंगे भी कैसे जो करे जिन्ना से प्यार वह कैसे करे पाकिस्तान से इंकार। अखिलेश यादव का बयान दुखद, चिंताजनक और शर्मनाक है। अखिलेश यादव अपने बयान पर पश्चाताप करें। 2017 के बाद से यूपी में विकास की राजनीति शुरू हुई है।

विज्ञापन


आतंकी कसाब जिंदा होता तो अखिलेश उसे भी चुनाव में उतारने से नहीं हिचकते: संबित
इतना ही नहीं संबित पात्रा ने अब तक उम्मीदवारों की सूची नहीं जारी करने को लेकर भी अखिलेश यादव पर निशाना साधा। संबित ने कहा कि अखिलेश उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं करेंगे क्योंकि उनकी सूची में अधिकतर उम्मीदवार गुंडे और मवाली भरे पड़े हैं। उन्हें पता है कि अगर वे सूची जारी करेंगे तो जनता के सामने उनकी पोल खुल जाएगी। संबित पात्रा इतना पर ही नहीं रुके उन्होंने जेल गए उम्मीदवार नाहिद हसन को लेकर भी अखिलेश यादव को घेरा। संबित ने कहा कि अगर आतंकी कसाब जिंदा होता तो अखिलेश उसे भी चुनाव में उतारने से नहीं हिचकते।
विज्ञापन


अखिलेश यादव को ओपिनियन पोल बेकार लग रहा: संबित पात्रा
संबित ने कहा कि अभी अखिलेश यादव चुनाव आयोग को पत्र लिख रहे हैं कि ओपिनियन पोल पर रोक लगे। मैं कहना चाहता हूं कि अखिलेश को अभी ओपिनियन पोल बेकार लग रहा है। अब मैं लिख के दे सकता हूं कि 10 मार्च के बाद उन्हें ईवीएम भी बेकार लगेगी। संबित ने कहा कि अखिलेश यादव व्हाट्सएप से टिकट बांट रहे हैं। मैं पूछना चाहता हूं आखिर अखिलेश को किस बात का भय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed