फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Election 2022 Live : योगी ने अखिलेश पर साधा निशाना, बोले- अब समझ में आ रहा, बबुआ नोटबंदी का विरोध क्यों करता था

Mon, 27 Dec 2021 04:43 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Mon, 27 Dec 2021 04:43 PM IST
खास बातें

UP Vidhan Sabha Chunav 2022 Live Updates: अगले साल पांच राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। इनमें उत्तर प्रदेश की चर्चा सबसे ज्यादा है। 403 विधानसभा सीट वाले इस प्रदेश में चुनावी हलचलें तेज हो गई है। राजनीतिक बयानबाजी से नेता एक-दूसरे पर निशाना साध रहे। चुनावी वादों की भी बौछार होने लगी है। पढ़िए राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 Live: Pre Election Coverage UP Vidhan Sabha Chunav  News Updates in Hindi CM Yogi JP Nadda akhilesh yadav priyanka gandhi mayawati
Prayagraj News : योगी आदित्यनाथ। - फोटो : प्रयागराज

लाइव अपडेट

04:41 PM, 27-Dec-2021
कानपुर की दस सीटों का क्या है सियासी गणित? ग्राफिक्स के जरिए समझिए यहां कौन मजबूत और कौन कमजोर
कानपुर में दस विधानसभा सीटें हैं। 2017 में इनमें से सात पर भारतीय जनता पार्टी, दो पर समाजवादी पार्टी और एक पर कांग्रेस के प्रत्याशी ने जीत हासिल की थी। इससे पहले 2012 में इन 10 में से पांच सीट पर समाजवादी पार्टी, चार पर भारतीय जनता पार्टी और एक पर कांग्रेस का कब्जा था। ग्राफिक्स के जरिए समझिए यहां की पूरी राजनीति... 

 
04:18 PM, 27-Dec-2021
बहराइच में जन विश्वास यात्रा के दौरान सभा को संबोधित करते योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
अखिलेश पर योगी का वार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर से मिले करोड़ों रुपयों को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा। योगी ने ट्विट किया, 'आज पैसा दीवारों से निकल रहा है, कमरे नोटों से भरे पड़े हैं। अब जनता को समझ में आ रहा होगा कि बबुआ नोटबंदी का विरोध क्यों करता था।' 
विज्ञापन
02:31 PM, 27-Dec-2021
जनसमस्याओं को लेकर फिल्मी अंदाज में पानी की टंकी पर चढ़ा सपा नेता
मेरठ के लिसाड़ी रोड स्थित खुशहाल नगर में सड़क, सफाई, पानी आदि की समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासी सपा नेता जिया उल हक पानी की टंकी पर चढ़ गए। उन्होंने फिल्मी अंदाज में शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। टंकी परिसर में खड़े सभी लोग उसको नीचे उतरने का आग्रह करते रहे लेकिन वह टंकी पर चढ़कर समस्याओं से लिखी पर्ची नीचे फेंकते रहे। 
02:09 PM, 27-Dec-2021
पांच राज्यों में चुनाव पर फैसला अब जनवरी में
पांच राज्यों में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर अब जनवरी में फैसला होगा। चुनाव आयोग स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ जनवरी, 2022 में एक और बैठक करेगा। इसके बाद तय किया जाएगा कि चुनाव कराए जाएं या फिर उन्हें स्थगित कर दिया जाएगा। दरअसल, सोमवार को चुनाव आयोग ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। इस बैठक में पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब व मणिपुर में कोरोना व ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों पर चर्चा की गई। इन राज्यों में 2022 में विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं।
 
01:45 PM, 27-Dec-2021
योगी के गढ़ में भाजपा की जनविश्वास यात्रा
भाजपा की जनविश्वास यात्रा रविवार को बांसगांव, खजनी, हरपुर बुदहट, सहजनवां, गोरखपुर ग्रामीण और शहर विधानसभा क्षेत्र से गुजरी। सभी विधानसभा क्षेत्रों में पुष्प वर्षा करके यात्रा का स्वागत किया गया। टिकट के दावेदारों ने भीड़ जुटाकर ताकत का एहसास भी कराया। हरपुर बुदहट व टाउनहाल की जनसभा में सबने मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और एक बार फिर भाजपा सरकार बनाने का दम भरा।
01:24 PM, 27-Dec-2021
सांसद का दावा- आजादी के बाद 20 फीसदी लोगों ने किसानी छोड़ी
यूपी से राज्यसभा सांसद विजयपाल सिंह तोमर का दावा है कि किसानों के लिए जितना मोदी सरकार ने किया उतना किसी ने भी नहीं किया। वह डबलिंग फॉर्मर्स इनकम कमेटी के सदस्य भी हैं। तोमर ने कहा, वर्ष 1750 तक देश के 80 फीसदी लोग कृषि से जुड़े हुए थे और विश्व की अर्थव्यवस्था में 25 फीसदी योगदान था। उस समय विश्व के सबसे संपन्न राष्ट्र थे और देश को सोने की चिड़िया कहा जाता था। पहली पंचवर्षीय योजना के अलावा कभी भी कृषि या गांव को बजट में पर्याप्त हिस्सा नहीं मिला। आजादी के समय प्रदेश के 82 फीसदी लोग गांव में रहते थे और 75 फीसदी खेती से जुड़े थे। उस समय अर्थव्यवस्था में कृषि का योगदान 51.8 फीसदी था। कांग्रेस के कार्यकाल में 20 प्रतिशत किसानों ने खेती छोड़ी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:50 PM, 27-Dec-2021
भाजपा सांसद वरुण गांधी का तंज: रात में कर्फ्यू दिन में रैली, कोरोना रोकने का यह तरीका समझ से परे
भाजपा सांसद वरुण गांधी किसानों व महंगाई के मुद्दे पर अपनी ही सरकार पर सवाल उठाते रहे हैं। अब उन्होंने रात में कर्फ्यू लगाने और दिन में नेताओं द्वारा लाखों लोगों की भीड़ बुलाकर रैलियां करने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सीमित स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के मद्देनजर हमें इमानदारी से यह तय करना पड़ेगा कि हमारी प्राथमिकता भयावह ओमीक्रोन के प्रसार को रोकना है या चुनावी शक्ति प्रदर्शन।
12:26 PM, 27-Dec-2021
कानपुर में चुनावी मुद्दों पर संग्राम, चाय पर चर्चा में क्या बोले लोग?
सूबे के औद्योगिक शहर कानपुर में विकास कार्यों पर आम लोगों की मिलीजुली राय मिली। बड़ी संख्या में लोगों ने सरकार के कामकाज की तारीफ की वहीं, कुछ लोगों ने सरकार की कमियां भी गिनाईं। खासतौर पर पांच मुद्दों को जोरशोर से यहां के लोगों ने उठाया। पढ़िए किसने क्या बोला? 
11:48 AM, 27-Dec-2021
भाजपा का मिशन ब्राह्मण 
बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के बाद ब्राह्मण वोटर्स पर अब भारतीय जनता पार्टी की नजर है। भाजपा ने पूरे यूपी में ब्राह्मण आउटरीच प्रोग्राम कराने का प्लान बनाया है। इसके लिए ब्राह्मण नेताओं की कमेटी का गठन किया गया है। बताया जाता है कि इन कार्यक्रमों के जरिए सरकार से नाराज चल रहे ब्राह्मणों को मनाने की कोशिश की जाएगी।

 इस कमेटी में पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला, महेश शर्मा, भाजपा नेता अभिजीत मिश्रा और पूर्व राष्ट्रीय सचिव राम भाई मोकारिया शामिल हैं। सोमवार को इन सभी नेताओं की बैठक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुलाई है। दिल्ली में नड्डा के आवास पर ये बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक, डॉ.सतीश द्विवेदी भी शामिल हैं।
11:19 AM, 27-Dec-2021
प्रियंका गांधी का कार्यक्रम बदला
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा अब 29 दिसंबर को फिरोजाबाद जनपद में आएंगी। वह सिरसागंज के गिरधारी इंटर कॉलेज मैदान में महिलाओं से सीधा संवाद करेंगी। कांग्रेस नेता कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। पहले प्रियंका गांधी का कार्यक्रम 28 दिसंबर को होना था। 
 
प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस की ओर से महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके लिए पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा खुद जिलों में जाकर महिलाओं से भेंट कर रहीं है। सुहागनगरी में 29 दिसंबर को महिला संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहीं है। स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण अंचल के कॉलेजों से छात्राओं को ले जाने का लक्ष्य रखा है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed