फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UP: akhilesh yadav challenged pm modi on development

अखिलेश ने मोदी को दी विकास पर बहस की चुनौती, 24 घंटे बिजली का वादा

Sun, 10 Jul 2016 03:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 10 Jul 2016 03:34 PM IST
विज्ञापन
UP: akhilesh yadav challenged pm modi on development

चुनाव नजदीक आते ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पूरी फार्म में दिखाई देने लगे हैं। फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में एक कालेज के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने दावा किया कि हमने चुनाव से पूर्व किए गए अपने सारे वादे पूरे किए हैं, सरकार जनता की सभी उपेक्षाओं पर खरी उतरी है। जल्द ही लोगों को 24 घंटे बिजली भी मिलने लगेगी। उन्होंने विकास के मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी को भी बहस की चुनौती दे डाली। 

विज्ञापन


शिकोहाबाद के एके महाविद्यालय के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार दोपहर शिकोहाबाद पहुंचे थे। यहां काफी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद सीएम ने कालेज के कार्यक्रम में शिरकत की। 
विज्ञापन


यूं तो मंच गैर राजनीतिक ही था लेकिन मुख्यमंत्री ने सपा सरकार की उपलब्धियों का बखान करने के लिए इसका भरपूर इस्तेमाल किया। मुख्यमंत्री अखिलेश ने दावा किया सपा सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल में प्रदेश के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। जनता और प्रदेश के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं को सपा सरकार में ही हरी झंडी दी गई है। अखिलेश ने कहा केंद्र की सरकार जहां है वहीं विकास नहीं हुआ। लखनऊ से दिल्‍ली एक्सप्रेस वे को हमारी सरकार ने मात्र 20 महीनों में पूरा कर दिया। नेताजी ने हमसे इसे इसी सरकार में पूरा करने के लिए कहा था हमने इसे 36 की बजाय 20 महीने में ही पूरा कर डाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने किया दावा, सरकार ने पूरे किए सारे वादे

UP: akhilesh yadav challenged pm modi on development

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि सपा ने चुनाव से पूर्व जनता से जो वादे किए थे उनमें से अधिकतर को पूरा किया गया है। प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि अगले कुछ दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में 24 घंटे बिजली का सपना भी पूरा हो जाएगा। 

‌अखिलेश ने सपा और भाजपा पर भी जमकर प्रहार किए। कहा बसपा सरकार ने जनता का सारा पैसा मूर्तियों और पार्क बनाने में ही खर्च कर दिया तो भाजपा सरकार केवल विकास के दावे करती रह गई। 

मोदी सरकार ने भी जनता से जो वादे किए थे उनमें से आज तक कोई पूरा नहीं किया गया। न कालेधन पर सरकार जनता का विश्वास कायम रख सकी न महंगाई के मुद्दे पर कुछ राहत दी। अखिलेश ने कहा विकास की बात करने वाली भाजपा आज प्रदेश में कानून व्यवस्‍था की बात कर रही है।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का नाम लिए बिना कहा कि विकास के मुद्दे पर वह किसी से भी बहस को तैयार हैं। प्रदेश सरकार ने चार साल में जो काम किया है वो जनता के सामने है। वहीं उन्होंने एके कालेज को भी यूनिवर्सिटी बनाने का ऐलान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed