फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Sanjay Kumar's son booked under POCSO, files counter-complaint of extortion

Telangana: केंद्रीय मंत्री बी संजय कुमार के बेटे पर पॉक्सो केस दर्ज, भगीरथ ने पांच करोड़ की उगाही का किया दावा

Sun, 10 May 2026 01:17 AM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Pavan Updated Sun, 10 May 2026 01:17 AM IST
सार

तेलंगाना में केंद्रीय मंत्री बी. संजय कुमार के बेटे भगीरथ पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, इस मामले में मंत्री और उनके बेटे की तरफ से पलटवार किया गया है। जबकि मुख्य विपक्षी दल बीआरएस ने केंद्र और कांग्रेस पर निशाना साधा है।

विज्ञापन
Union Minister Sanjay Kumar's son booked under POCSO, files counter-complaint of extortion
बी. संजय कुमार, केंद्रीय मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

हैदराबाद में केंद्रीय मंत्री बी. संजय कुमार के बेटे के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज होने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। एक नाबालिग लड़की की मां ने आरोप लगाया है कि मंत्री के बेटे भगीरथ ने उसकी बेटी का यौन उत्पीड़न किया। हालांकि आरोपी पक्ष ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे ब्लैकमेल और जबरन वसूली का मामला बताया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- 'नीच, भ्रामक और घृणित': फर्जी पोस्ट पर फूटा CJI का गुस्सा, कहा- संविधानिक मूल्यों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
विज्ञापन


क्या है पुलिस का बयान?
पुलिस के अनुसार लड़की और भागीरथ के बीच पिछले सात-आठ महीनों से जान-पहचान थी और दोनों के बीच संबंध होने की बात सामने आई है। लड़की की मां का आरोप है कि इसी दौरान उसकी बेटी के साथ गलत व्यवहार किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और अभी तक लड़की का औपचारिक बयान दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री के बेटे ने आरोपों को नकारा
दूसरी ओर भागीरथ ने करीमनगर में पुलिस को शिकायत देकर कहा कि लड़की और उसका परिवार पहले उससे दोस्ताना व्यवहार करता था। उसने आरोप लगाया कि उसे परिवार के कार्यक्रमों और धार्मिक यात्राओं में बुलाया जाता था। बाद में लड़की और उसके माता-पिता ने उस पर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया। भागीरथ का कहना है कि जब उसने शादी से इनकार किया तो परिवार ने उससे पैसे मांगने शुरू कर दिए। शिकायत में उसने आरोप लगाया कि डर के कारण उसने लड़की के पिता को 50 हजार रुपये भी दिए, लेकिन बाद में उससे पांच करोड़ रुपये की मांग की गई। उसने यह भी दावा किया कि पैसे नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने और लड़की की मां द्वारा आत्महत्या करने की धमकी दी गई।


केंद्रीय मंत्री ने आरोपों पर किया पलटवार
इस पूरे मामले पर केंद्रीय मंत्री बी. संजय कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह मामला उन्हें राजनीतिक रूप से बदनाम करने की साजिश है। मंत्री ने कहा कि उन्होंने हमेशा कानून और संविधान का सम्मान किया है और उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोजी की 10 मई को हैदराबाद में होने वाली जनसभा से पहले उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। बंडी संजय ने कहा कि कुछ लोग एक पिछड़े वर्ग के नेता की राजनीतिक सफलता को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं, जिसने जमीनी स्तर से उठकर केंद्रीय मंत्री तक का सफर तय किया।

यह भी पढ़ें- हादसों का शनिवार: ओडिशा में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत, 31 घायल; भुवनेश्वर समेत कई जिलों में कोहराम

बीआरएस ने केंद्र और कांग्रेस पर साधा निशाना
वहीं विपक्षी दल भारत राष्ट्र समिति ने इस मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष  केटी रामा राव ने कहा कि 'बेटी बचाओ' अभियान केवल नारा बनकर रह गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर बंडी संजय को मंत्री पद से कब हटाया जाएगा। केटीआर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए पूछा कि जैसे वह उन्नाव मामले में पीड़िता के समर्थन में खड़े हुए थे, क्या अब हैदराबाद की पीड़िता के लिए भी आवाज उठाएंगे या फिर तेलंगाना की पीड़िताओं के लिए न्याय का पैमाना अलग है। फिलहाल दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर पुलिस जांच कर रही है और मामले की सच्चाई जांच के बाद ही साफ हो सकेगी।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed