फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   odisha road accident bhubaneswar ganjam mayurbhanj casualties status report

हादसों का शनिवार: ओडिशा में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत, 31 घायल; भुवनेश्वर समेत कई जिलों में कोहराम

Sun, 10 May 2026 12:54 AM IST
राकेश कुमार पीटीआई, भुवनेश्वर
पीटीआई, भुवनेश्वर Published by: राकेश कुमार Updated Sun, 10 May 2026 12:54 AM IST
सार

ओडिशा में शनिवार को रफ्तार का खूनी खेल देखने को मिला, जहां अलग-अलग हादसों ने पांच घरों के चिराग बुझा दिए। तीर्थयात्रियों से लेकर बारातियों तक, सड़कों पर फैली लापरवाही ने 31 लोगों को अस्पताल पहुंचा दिया है। 
 

विज्ञापन
odisha road accident bhubaneswar ganjam mayurbhanj casualties status report
सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत ( प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओडिशा के अलग-अलग जिलों में शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसों से पूरा राज्य दहल गया। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटों के भीतर हुए इन हादसों में पांच लोगों की जान चली गई, जबकि 31 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सबसे दर्दनाक हादसा राजधानी भुवनेश्वर के नेशनल हाईवे-16 पर हुआ।
विज्ञापन


ओवरब्रिज पर ट्रक ने बरपाया कहर
शनिवार शाम भुवनेश्वर के फायर स्टेशन छक के पास एक बेकाबू ट्रक ने दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटर को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भयानक थी कि एक महिला का सिर धड़ से अलग होकर सड़क पर जा गिरा। हादसे के वक्त ये लोग शहीद नगर से खंडगिरी की ओर जा रहे थे। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है। इस घटना के बाद कोलकाता-चेन्नई हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दिल्ली में सीएम पद पर माथापच्ची: केरल में सड़कों से हटे पोस्टर और बैनर, क्या गुटबाजी छोड़ एकजुट हुई कांग्रेस?
विज्ञापन
विज्ञापन


तीर्थयात्रियों की बस और ट्रक में भिड़ंत
गंजम जिले में शनिवार सुबह एक बस और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। यह बस करीब 30 तीर्थयात्रियों को लेकर पोलासरा से पुरी जा रही थी। इस भिड़ंत में ट्रक चालक की मौत हो गई और 15 यात्री घायल हो गए। घायलों का इलाज कोडाला अस्पताल और एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

शादी की खुशियां मातम में बदलीं
मयूरभंज और सुंदरगढ़ जिलों में भी रफ्तार का कहर देखने को मिला। मयूरभंज के बेतनाती थाना क्षेत्र में बारातियों से भरी एक एसयूवी ट्रक से टकराकर पलट गई, जिसमें 13 लोग घायल हो गए। वहीं, सुंदरगढ़ के तलसरा इलाके में शुक्रवार रात शादी में जा रहे बाइक सवार तीन युवक हादसे का शिकार हो गए। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

अन्य वीडियो:-



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed