फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Sadanand Gowda suddenly fainted

केंद्रीय मंत्री गौड़ा अस्पताल में भर्ती, प्रधानमंत्री ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

Mon, 04 Jan 2021 04:08 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बंगलूरू।
एजेंसी, बंगलूरू। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 04 Jan 2021 04:08 AM IST
विज्ञापन
Union Minister Sadanand Gowda suddenly fainted
सदानंद गौड़ा - फोटो : अमरउजाला

केंद्रीय मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा रविवार को चित्रदुर्ग में शरीर में लो ब्लड शुगर के चलते अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। इस वजह से उन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया। सूत्रों का कहना है कि 67 वर्षीय गौड़ा की हालत अब स्थिर है और अस्पताल में उनके अन्य टेस्ट कराए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि मंत्री को पहले चित्रदुर्ग में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में एंबुलेंस से एक निजी अस्पताल भेजा गया। प्रदेश भाजपा की एक बैठक में हिस्सा लेने के बाद वह शिवमोगा से बंगलूरू जा रहे थे। चित्रदुर्ग में वह लंच के लिए एक होटल में रुके थे। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से अभिवादन के दौरान वह अचानक बेहोश हो गए।
विज्ञापन


कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री को तत्काल चित्रदुर्ग के बासवेश्वरा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाया गया। प्रारंभिक उपचार के बाद वह होश में आए और पार्टी नेताओं तथा परिवार से फोन पर बात की। बाद में उन्हें बंगलूरू के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौड़ा के बेटे ने कहा कि उनका ब्लड शुगर कम हो गया था लेकिन अब वह ठीक हैं। केंद्रीय मंत्री कोरोना संक्रमित भी हुए थे और हाल में स्वस्थ हुए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने फोन पर लिया हालचाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा के शीघ्र स्वस्थ होने की सोमवार को कामना की। सदानंद गौड़ा के करीबी सहयोगियों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने दोपहर बाद उन्हें फोन किया और करीब तीन मिनट तक उनसे फोन पर बातचीत की। उनके एक करीबी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने गौड़ा को आराम करने की सलाह दी है।

मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, राज्य के गृह मंत्री बासवाराज बोम्मई और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने सोमवार को केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार 67 वर्षीय गौड़ा रविवार को शिवमोगा से बेंगलुरू आते समय चित्रदुर्ग में निम्न रक्त शर्करा के कारण बेहोश हो गए थे। मंत्री को पहले चित्रदुर्ग के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में उन्हें यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार गौड़ा की हालत अब स्थिर है और उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed