दुबई एक्सपो 2020: पीयूष गोयल बोले- भारत निवेश के लिए एक पसंदीदा जगह बनकर उभरा, कोरोना के दौरान भी रिकॉर्ड निवेश
दुबई में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यूक्रेन-रूस संकट के बाद तेल के दाम बहुत तेजी से बढ़े हैं, इसके बावजूद उन कीमतों पर भी जितना आवश्यक है सरकार ने सहूलियतें देकर उसको नियंत्रण में रखने का पूरा प्रयास किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुबई में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि दुबई एक्सपो 2020 में भारत के पवेलियन में 16 लाख से ज्यादा लोग आ चुके हैं, आजकल लगभग 20,000 लोग रोज जाते हैं। ये दर्शाता है कि भारत के प्रति कितना आकर्षण है।
उन्होंने कहा कि पिछले 7 सालों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) लगातार बढ़ रहा है और साल-दर-साल इसने सारे रिकॉर्ड तोड़े हैं। ये दिखाता है कि भारत निवेश के लिए एक पसंदीदा जगह बनकर उभर रहा है। कोरोना के दौरान भी रिकॉर्ड निवेश हुआ।
#WATCH Gulf Cooperation Council reached out to us, we've already started the scoping exercise of deciding the type of framework of FTA with GCC. I'm hopeful we'll launch negotiations &come up with fair &balanced FTA to provide more job &growth opportunities:Union Min Piyush Goyal pic.twitter.com/AB8vI6AHvf— ANI (@ANI) March 27, 2022
विज्ञापन विज्ञापन
दुबई में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यूक्रेन-रूस संकट के बाद तेल के दाम बहुत तेजी से बढ़े हैं, इसके बावजूद उन कीमतों पर भी जितना आवश्यक है सरकार ने सहूलियतें देकर उसको नियंत्रण में रखने का पूरा प्रयास किया। आज की अंतरराष्ट्रीय स्थिति में विश्व में में कीमतें बढ़ी हुई हैं, तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं, इसके अलावा हर खाद्य पदार्थ की कीमतें बहुत ऊंची चल रही हैं। ऐसी परिस्थिति में भारत ने फर्टिलाइजर की कीमतें बढ़ने नहीं दीं और पूरा बोझ सरकार ने ले लिया।
तेल की कीमतें बढ़ने के सवाल पर पीयूष गोयल ने कहा कि ये अंतरराष्ट्रीय स्थिति हमने नहीं बनाई, चुनाव जब खत्म हुए और अंतरराष्ट्रीय स्थिति जब बिगड़ी ये एक साथ होना राजनीति का विषय नहीं है। वो (विपक्ष) जिस तरह एक के बाद एक चुनाव हार रहे हैं ये उनका निराशा निकालने का तरीका है।
भारत, यूएई व्यापार समझौता : निवेश, व्यापार संवर्धन पर तकनीकी परिषद का गठन होगा
भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच पिछले महीने आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के मकसद से हुए मुक्त व्यापार समझौते के तहत निवेश और व्यापार संवर्धन के लिए तकनीकी परिषद का गठन किया जाएगा। रविवार को जारी व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) के अनुसार, दोनों पक्ष ‘‘इलेक्ट्रॉनिक लेन-देन पर किसी अनावश्यक नियामक बोझ’’ से बचने का भी प्रयास करेंगे। इसमें कहा गया है कि भारत और यूएई द्विपक्षीय निवेश और व्यापार संवर्धन के लिए तकनीकी परिषद का गठन करेंगे, जिसमें दोनों पक्षों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
एक मई से लागू हो सकता है भारत-यूएई के बीच मुक्त व्यापार समझौता
गोयल ने कहा कि भारत और यूएई के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) इस वर्ष एक मई से लागू हो सकता है। इसके तहत कपड़ा, कृषि, सूखे मेवे, रत्न और आभूषण जैसे क्षेत्रों के 6,090 सामानों के घरेलू निर्यातकों को यूएई के बाजार में शुल्क मुक्त पहुंच मिलेगी। समझौते पर फरवरी में हस्ताक्षर किए गए थे।
यूएई में भारतीय राजदूत संजय सुधीर ने कही यह बात
- यूएई में भारतीय राजदूत संजय सुधीर ने कहा कि यूएई और भारत एक दूसरे के व्यापार भागीदारी में टॉप 3 में आते हैं और हमारा द्वपक्षीय व्यापार भी करीब 60 बिलियन डॉलर का है। हमारा अनुमान है कि अगले 5 सालों में हम इसे 100 बिलियन डॉलर पर ले जाएंगे।
- उन्होंने कहा कि हमारा यूएई को 26 बिलियन का निर्यात है और इसका 90% निर्यात सेपा के बाद जीरो ड्यूटी हो जाएगा। हमारा निर्यात क्षेत्र मुख्य तौर पर चमड़ा, कपड़ा, इंजीनियरिंग सामान जैसे SMEs क्षेत्र हैं। खाड़ी देशों में यूएई भारत में सबसे बड़ा निवेशक बन गया है।
- उन्होंने कहा कि यूएई और भारत एक दूसरे के व्यापार भागीदारी में टॉप 3 में आते हैं और हमारा द्विपक्षीय व्यापार भी करीब 60 बिलियन डॉलर का है। हमारा अनुमान है कि अगले 5 सालों में हम इसे 100 बिलियन डॉलर पर ले जाएंगे।
स्किल इंडिया इंटरनेशनल प्रोजेक्ट तेजस का शुभारंभ
वहीं, दुबई यात्रा के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को विदेश में भारतीयों को प्रशिक्षित करने के लिए स्किल इंडिया इंटरनेशनल प्रोजेक्ट ‘तेजस’ की शुरुआत की। दुबई की अपनी यात्रा के दूसरे दिन अनुराग ठाकुर ने विदेशों में भारतीयों को प्रशिक्षित करने के लिए एक स्किल इंडिया इंटरनेशनल प्रोजेक्ट तेजस (ट्रेनिंग फॉर एमिरेट्स जॉब्स एंड स्किल्स) का शुभारंभ किया। इस परियोजना का उद्देश्य भारतीयों को कौशल, प्रमाणन और विदेशों में रोजगार देना है। तेजस का उद्देश्य भारतीय कार्यबल को यूएई में कौशल और बाजार की आवश्यकताओं के लिए सक्षम बनाने के लिए मार्ग बनाना है।
अनुराग ठाकुर नें कहा कि दुबई एक्सपो 2020 में भारत के पवेलियन के बाहर लोगों की लंबी कतार लगी हुई है, भारत के पवेलियन में अब तक लगभग 17 लाख लोग आ चुके हैं जो ये दिखाता है कि भारत का पवेलियन यहां पर आकर्षण का केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया के एक भाग में युद्ध चल रहा है, उसका प्रभाव दुनिया के बहुत सारे सेक्टर पर पड़ रहा है। दुनियाभर में कच्चे तेल के दाम बढ़े हैं और इसका असर भी दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाओं पर पड़ा है। भारत के बाहर की स्थिति के कारण तेल के दाम बढ़े हैं।
पूर्वोत्तर में विकास के लिए केंद्र ने उठाए अहम कदम: प्रल्हाद जोशी
केंद्रीय कोयला मंत्री प्रल्हाद जोशी ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार ने पूर्वोत्तर को 'भारत की आर्थिक गतिविधियों का चालक' बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए बजट आवंटन पिछले सात वर्षों में दोगुना हो गया है।
असम के अपने दूसरे दिन के दौरे के दौरान, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने रविवार को असम के दरांग जिले का दौरा किया और कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा लागू किए जाने वाले दरांग में 2 करोड़ रुपये की सीएसआर परियोजनाओं की घोषणा की। मंत्री ने कहा कि आकांक्षी जिले विकास गतिविधियों के मामले में आपस में प्रतिस्पर्धा करें।
केंद्रीय कोयला मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि दारांग पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में शुरू किए गए एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम के तहत भारत के आकांक्षी जिलों में से एक है। कोल इंडिया लिमिटेड की ये सीएसआर परियोजनाएं दरांग के लोगों को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने में मदद करेंगी।