फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Manohar Lal announced Swabhav Swachhta Sanskar Swachhta Abhiyan from September 17 to October 2

पहल: स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता मिशन 17 सितंबर से होगा शुरू, सभी राज्यों में दो अक्तूबर तक चलेगा

Sat, 14 Sep 2024 04:49 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 14 Sep 2024 04:49 AM IST
सार

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने राष्ट्रीय राजधानी स्थित सुषमा स्वराज भवन में इस अभियान की घोषणा की। अभियान में सभी केंद्रीय व राज्य के मंत्रालय भाग लेंगे।

विज्ञापन
Union Minister Manohar Lal announced Swabhav Swachhta Sanskar Swachhta Abhiyan from September 17 to October 2
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल - फोटो : ANI

विस्तार

 स्वच्छ भारत मिशन के तहत इस वर्ष सरकार का लक्ष्य स्वच्छता को सेवा से आगे बढ़ाकर स्वभाव व संस्कार तक पहुंचाना है। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने ‘स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता (4एस)’ अभियान की घोषणा करते हुए यह संकल्प दोहराया। 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत करीब दो लाख बेहद गंदे स्थानों को समयबद्ध तरीके से साफ किया जाएगा।

विज्ञापन


केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने राष्ट्रीय राजधानी स्थित सुषमा स्वराज भवन में इस अभियान की घोषणा की। इसमें श्रमदान व जन भागीदारी के माध्यम से पर्यटक स्थलों, सार्वजनिक भवनों, वाणिज्यिक क्षेत्रों, सामुदायिक शौचालयों, सार्वजनिक शौचालयों, जलाशयों, चिड़ियाघरों, अभयारण्यों जैसे विभिन्न स्थलों पर बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। अभियान में सभी केंद्रीय व राज्य के मंत्रालय भाग लेंगे।
विज्ञापन


93 फीसदी से अधिक महिलाओं को मिली शौचालय की सुविधा   केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने कहा, देश में 93 प्रतिशत से अधिक महिलाओं के पास शौचालय की सुविधा है। इस मिशन ने पहले पांच वर्षों के दौरान शिशु मृत्यु दर में लगभग तीन लाख की कमी की है। स्वच्छ भारत मिशन, एक जन आंदोलन बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




तीन बिंदुओं पर होगा फोकस

  • स्वच्छता की भागीदारी- स्वच्छ भारत के लिए जन भागीदारी, जागरूकता और वकालत। n संपूर्ण स्वच्छता- स्वच्छता लक्ष्य इकाइयां को लक्षित करके बेहद गंदी जगहों पर होगी महा सफाई।    n सफाई मित्र सुरक्षा शिविर- सफाई कर्मचारियों के कल्याण और स्वास्थ्य के लिए एकल-खिड़की सेवा, सुरक्षा और मान्यता शिविर लगेंगे।

‘संपूर्णसमाज’ व ‘सम्पूर्ण सरकार’ को किया जाएगा शामिल
इस अभियान में संपूर्ण समाज के साथ साथ सरकार को शामिल किया जाएगा। ‘संपूर्ण समाज’ के तहत नागरिकों, उद्योगों, गैर सरकारी संगठनों, शहरी स्थानीय निकायों, पंचायतों को सक्रिय रूप से शामिल किया जाएगा। वहीं ‘संपूर्ण सरकार’ वाले दृष्टिकोण से, सभी राज्य, केंद्र शासित प्रदेश, सीएम, केंद्रीय मंत्रालय स्वच्छता के लिए भाग लेंगे।

4,500 एकड़ भूमि मुक्त हुई : मनोहर लाल
मनोहर लाल ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में लगभग 2,300 डंपसाइट हैं, जिनमें 22 करोड़ मीट्रिक टन कचरा है। इनमें से 9 करोड़ मीट्रिक टन कचरे वाले 427 करोड़ डंपसाइटों को पूरी तरह से सुधारा जा चुका है। 4,500 एकड़ भूमि को पुनः प्राप्त किया गया है। उन्होंने कहा कि मिशन का उद्देश्य डोर-टू-डोर संग्रह से 100 फीसदी प्रसंस्करण में बदलाव करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed