फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Kiren Rijiju says Mere painting of marks in Arunachal doesnt mean China encroached our lands

BJP: 'महज निशान बनाने का मतलब ये नहीं कि चीन ने जमीन पर अतिक्रमण किया', अरुणाचल में घुसपैठ की खबरों पर रिजिजू

Mon, 09 Sep 2024 10:04 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 09 Sep 2024 10:04 PM IST
सार

रिजिजू ने कहा, ‘‘चीन हमारी जमीन नहीं ले सकता। अनिर्धारित क्षेत्रों में गश्त के लिए दोनों देशों के सैनिक कई बार एक ही जगह पहुंच जाते हैं। उन्हें कोई स्थायी निर्माण करने की अनुमति नहीं है। हमारी तरफ से कड़ी निगरानी है।" 

विज्ञापन
Union Minister Kiren Rijiju says Mere painting of marks in Arunachal doesnt mean China encroached our lands
किरेन रिजिजू। - फोटो : PTI

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश में चीनी सेना द्वारा घुसपैठ किए जाने की खबरों के बीच केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को कहा कि बिना निर्धारण वाले क्षेत्रों पर महज निशान बनाने का मतलब यह नहीं है कि उन क्षेत्रों में अतिक्रमण किया गया है। अरुणाचल प्रदेश से आने वाले रिजिजू ने यह भी कहा कि भारत-चीन सीमा पर अनिर्धारित क्षेत्रों में भारतीय और चीनी सैनिक गश्त के लिए कई बार एक ही जगह पर पहुंच जाते हैं, लेकिन यह ऐसी चीज नहीं है कि भारतीय क्षेत्र पर अतिक्रमण हो जाए।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री की यह टिप्पणी उन खबरों के बीच आई है, जिनमें कहा गया है कि चीनी सेना ने बीते हफ्ते अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में भारतीय क्षेत्र में कथित रूप से प्रवेश किया था और वे कुछ समय से जिले के कपापु इलाके में डेरा डाले हुए थे। इन खबरों में कहा गया है कि घटनास्थल पर जलती हुई आग, चट्टानों पर निशान उकेरे जाने और चीनी खाद्य सामग्री की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की गई हैं।
विज्ञापन


इस पर जवाब देते हुए रिजिजू ने कहा, ‘‘चीन हमारी जमीन नहीं ले सकता। अनिर्धारित क्षेत्रों में गश्त के लिए दोनों देशों के सैनिक कई बार एक ही जगह पहुंच जाते हैं। उन्हें कोई स्थायी निर्माण करने की अनुमति नहीं है। हमारी तरफ से कड़ी निगरानी है। अनिर्धारित स्थानों पर केवल निशान बना देने का मतलब यह नहीं है कि उन क्षेत्रों पर अतिक्रमण कर लिया गया है।’’ उन्होंने कहा कि भारत सीमा पर बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रहा है और यह जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




गौरतलब है कि यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब भारत और चीनी सेना के बीच लद्दाख में बीते चार साल से ज्यादा समय से गतिरोध जारी है। भारत और चीन के बीच लद्दाख से अरुणाचल प्रदेश तक 3,400 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) है। चीन अरुणाचल प्रदेश को अपना क्षेत्र बताता रहा है। भारत इन दावों को बेतुका बताकर खारिज करता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed