फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Cabinet expansion final decision this week ministers will also be made from JDU

केंद्रीय मंत्रिमंडल: विस्तार पर इसी हफ्ते अंतिम निर्णय, जदयू से भी बनेंगे मंत्री

Tue, 22 Jun 2021 06:26 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 22 Jun 2021 06:26 AM IST
सार

  • जदयू अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने की पुष्टि, आज दिल्ली आ रहे हैं नीतीश कुमार

विज्ञापन
Union Cabinet expansion final decision this week ministers will also be made from JDU
नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार - फोटो : twitter.com/NitishKumar

विस्तार

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला मंत्रिमंडल विस्तार इसी हफ्ते हो सकता है। इस बार मंत्रिमंडल में जदयू कोटे से भी मंत्री बनाया जाएगा। जदयू अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने कहा, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को दिल्ली आ रहे हैं। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि मंत्रिमंडल विस्तार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शीर्ष मंत्रियों के साथ इस महीने कई बैठकें की हैं। इस दौरान सभी मंत्रालय के कामकाज की समीक्षा भी की गई है। आरसीपी सिंह ने जदयू कोटे से केंद्रीय कैबिनेट में मंत्री बनाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पार्टी से कितने लोग मंत्री बनेंगे यह फैसला बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। जदयू संसदीय दल के नेता राजीव सिंह ललन ने बताया नीतीश कुमार मंगलवार को पटना से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन


अन्य दलों से हो चुकी है बातचीत
विस्तार की चर्चा इसलिए भी तेज हुई है, क्योंकि इस संबंध में पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने सहयोगी दलों के साथ चर्चा की है। बीते हफ्ते शाह ने अपना दल की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल से बातचीत की थी। जबकि शाह की उसी दौरान अन्नाद्रमुक के शीर्ष नेताओं से भी बातचीत हुई थी। पीएम ने शीर्ष मंत्रियों के साथ बीते एक महीने में नौ बैठकों के जरिये सभी मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा की है। इस क्रम में रविवार को भी पीएम ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होगा जदयू : आरसीपी सिंह 
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने कहा कि जदयू कोटे से कितने लोग मंत्री बनेंगे यह फैसला बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। केंद्रीय मंत्रिमंडल में खुद के शामिल होने पर आरसीपी सिंह ने कहा कि मेरे नाम की चर्चा हमेशा होती है, लेकिन इसका फैसला भी मुख्यमंत्री करेंगे।
 
बिहार सदन से बिहार वालों को दिल्ली में होगी सुविधा : नीतीश
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि दिल्ली में बिहार सदन का निर्माण होने से राज्य के लोगों को दिल्ली में काफी सुविधा होगी। बिहार सदन 118 कमरों वाला 10 मंजिला भवन है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोड़ों की लागत से विभिन्न विभागों के भवनों का उद्घाटन व शिलान्यास किया।


इस दौरान उन्होंने कहा, जिस बिहार सदन का उद्घाटन हुआ है, इसके लिए हमने बहुत पहले से सोचा था। दिल्ली में पहले से बने दो भवनों बिहार भवन व बिहार निवास से जरूरत पूरी नहीं हो रही थी। इसलिये तीसरे भवन ‘बिहार सदन’ का निर्माण कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed