{"_id":"61ad29e321dea25d5006b544","slug":"undertrial-prisoner-in-a-murder-case-escaped-from-hospital-in-nagpur-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: विचाराधीन कैदी इलाज के दौरान अस्पताल से भागा, कुछ ही घंटों में पकड़ा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: विचाराधीन कैदी इलाज के दौरान अस्पताल से भागा, कुछ ही घंटों में पकड़ा
Mon, 06 Dec 2021 02:36 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 06 Dec 2021 02:36 AM IST
सार
अधिकारी ने बताया कि उन्होंने कहा कि कैदी की ओरल कीमोथेरेपी चल रही थी। इस दौरान शोएब शौचालय के लिए गया था लेकिन वह वहां से भाग गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : istock
विस्तार
रविवार को नागपुर में एक कैदी अस्पताल से भाग गया। हालांकि उसको कुछ ही घंटों में पकड़ लिया। कैदी का नाम सोनू उर्फ शोएब खान बब्बू खान (40) है। इस पर जुलाई 2020 की हत्या के मामले में मुकदमा चल रहा है।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
एक अधिकारी ने बताया कि शोएब खान बब्बू खान को साल जुलाई में गिरफ्तार किया था। वह पिछले कुछ महीनों से जीभ के कैंसर से पीड़ित था। उसकी हालात बिगड़ने पर उसको सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जीएमसीएच) में रेफर कर दिया था। जहा से वह इलाज के दौरान फरार हो गया।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि उन्होंने कहा कि कैदी की ओरल कीमोथेरेपी चल रही थी। इस दौरान शोएब शौचालय के लिए गया था लेकिन वह वहां से भाग गया। जब पुलिस गार्ड को इसके बारे में पता चला, तो उन्होंने कंट्रोल रूम को सतर्क कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों ने तलाशी शुरू की और आखिरकार शहर में रेलवे स्टेशन के पास कपास बाजार क्षेत्र में शोएब खान को पकड़ लिया और आठ घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 224 (किसी व्यक्ति द्वारा उसकी वैध आशंका का विरोध या बाधा) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।