फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ULFA killed two youths on charges of espionage

असम: उल्फा(स्व) ने दो युवाओं को उतारा मौत के घाट, पुलिस व सेना पर लगाया था दोनों से जासूसी करवाने का आरोप

Sat, 07 May 2022 03:02 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 07 May 2022 03:02 PM IST
सार

सूत्रों का कहना है कि उल्फा(स्व) ने जासूसी के आरोप में दो युवाओं संजीव शर्मा और धनजीत दास की गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि, इस संबंध में पुलिस या राज्य सरकार की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
ULFA killed two youths on charges of espionage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

असम से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के उग्रवादी संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम 'उल्फा' (स्वाधीन) ने शनिवार को दो युवाओं को मौत के घाट उतार दिया। इन युवाओं पर जासूसी का आरोप था। सूत्रों के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब आठ बजे दोनों को गोली मार दी गई। मृतकों के नाम संजीव शर्मा और धनजीत दास हैं। 

विज्ञापन


पुलिस पर लगाया था जासूसी कराने का आरोप 

कुछ दिन पहले उल्फा ने इन दोनों युवाओं को जासूसी करते हुए पकड़ा था। इसके बाद एक वीडियो जारी किया गया था। इसमें असम पुलिस पर संगीन आरोप लगाए गए थे। इस वीडियो में दोनों युवाओं के हवाले से कहा गया था कि, उन्हें असम पुलिस ने उल्फा में शामिल होने के लिए भेजा था। ताकि, उल्फा के शिविर की गुप्त सूचनाएं पुलिस तक पहुंचाई जा सकें। हालांकि, अभी तक इस मामले में पुलिस और राज्य सरकार की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। 

विज्ञापन


परिजनों को नहीं दिया शव
उल्फा ने दोनों युवाओं को मौत के घाट उतारने के बाद उनका शव परिजनों को भी नहीं सौंपा। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि संगठन की ओर से दोनों युवाओं का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इससे पहले दोनों युवाओं का एक और वीडियो जारी हुआ था, इसमें वह यह कहते हुए दिखाई पड़े थे कि उन्होंने पैसों के लालच, पुलिस और सेना के बहकावे में आकर यह कृत्य किया है। इस वीडियो में दोनों की ओर से यह भी कहा गया था कि अगर वे पकड़े जाते हैं तो सेना और पुलिस की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed