फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ukrainian President Zelenskyy at WEF says Peace must win

विश्व आर्थिक मंच: रूस पर यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की का वार, बोले- विश्व एकता के सामने सनक नहीं टिक सकती

Tue, 16 Jan 2024 09:55 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, दावोस
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, दावोस Published by: आदर्श शर्मा Updated Tue, 16 Jan 2024 09:55 PM IST
सार

दावोस में विश्व आर्थिक मंच की बैठक में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस के साथ चल रहे युद्ध पर खुलकर बोलते हुए कहा कि हिंसा के सामने शांति की जीत होनी चाहिए। विश्व एकता के सामने एक आदमी की नफरत टिक नहीं सकती। 

विज्ञापन
Ukrainian President Zelenskyy at WEF says Peace must win
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

15 से 19 जनवरी तक स्विट्जरलैंड के दावोस में हो रही विश्व आर्थिक मंच की बैठक में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूक्रेन-रूस के युद्ध में शांति की जीत होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने रूस के राष्ट्रपति पुतिन को हराने के लिए तमाम देशों से समर्थन मांगा है। हम उन्हें एहसास दिलाना चाहते हैं कि विश्व एकता  युद्धों से ज्यादा मजबूत है। 
विज्ञापन


तीसरे विश्व युद्ध की आहट दिख रही- जेलेंस्की
विश्व आर्थिक मंच की बैठक के दौरान जेलेंस्की ने कई देशों के नेताओं से मुलाकात की। जेलेंस्की ने कहा कि ऐसी ही स्थिति रहेगी तो दुनिया तीसरे विश्व युद्ध के बेहद करीब है। आप सभी भी जानते हैं कि युद्ध कब खत्म होगा। रूस के राष्ट्रपति पुतिन युद्ध का प्रतीक हैं। उनसे युद्ध की समाप्ति की उम्मीद नहीं किया जा सकते हैं। विश्व आर्थिक मंच में जेलेंस्की ने कहा कि युद्ध न्यायसंगत शांति के साथ खत्म होना चाहिए। पुतिन की हार के बाद ही यूक्रेन में जीवन बहाल हो सकता है। जेलेंस्की ने कहा कि एक आदमी ने पूरे विश्व की शांति छीन ली है। 
विज्ञापन


पुतिन नहीं चाहते कि युद्ध रुके-जेलेंस्की
अपने संबोधन में जेलेंस्की ने कहा कि पुतिन चाहते ही नहीं कि युद्ध रूके, कई प्रयासों के बाद भी वे बदलने वाले नहीं हैं। जेलेंस्की ने कहा कि अगर दुनिया के किसी भी देश को लगता है कि यह सिर्फ यूक्रेन की बात है, तो आप गलत हैं। जब हम पर हमला हुआ था तो हम अकेले थे लेकिन सबसे अच्छी बात यह है कि दुनिया का अब रूस पर विश्वास कम हो गया है। ज्यादातर देश रूस से संबंध नहीं रखना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमें तनाव कम करने पर ध्यान देना होग- जेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि हमें हमेशा तनाव कम करने के लिए कहा गया, लेकिन हमने इस भीषण युद्ध में अपनों को खोया है। हमें अब शांति की ओर बढ़ना चाहिए, ये अब खत्म करना चाहिए। लेकिन ध्यान रहे रूसी राष्ट्रपति पुतिन को अपने कृत्य के लिए पछताना होगा। हमें विश्वास है कि विश्व एकता एक व्यक्ति की नफरत से अधिक ज्यादा मजबूत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed