फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ukraine crisis maharashtra congress president nana patole commented on pm modi

सियासत: पीएम मोदी के महाराष्ट्र दौरे के बीच विपक्ष हमलावर, नाना पटोले ने पीएम मोदी को बताया प्रचारक

Sun, 06 Mar 2022 11:32 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 06 Mar 2022 11:32 PM IST
सार

महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों के मुद्दे पर पीएम मोदी पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि जब यूक्रेन और रूस की लड़ाई का बात सामने आई तो बाकी देशों ने सबसे पहले अपने नागरिकों को वहां से अपने देश बुलाया, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी अपने चुनाव प्रचार में बिजी रहे।
 

विज्ञापन
ukraine crisis maharashtra congress president nana patole commented on  pm modi
नाना पटोले, अध्यक्ष, कांग्रेस प्रदेश कमेटी - फोटो : ANI

विस्तार

यूक्रेन संकट को लेकर भारत में भी राजनीति शूरू हो गई है। यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने के लिए केंद्र सरकार ऑपरेशन गंगा चला रही है। दूसरी तरफ रविवार को महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने वहां फंसे भारतीयों के मुद्दे पर पीएम मोदी पर जमकर हमला किया। उन्होंने पीएम मोदी पर चुनाव को अधिक प्राथमिकता देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब यूक्रेन और रूस की लड़ाई का बात सामने आई तो बाकी देशों ने सबसे पहले अपने नागरिकों को वहां से अपने देश बुलाया, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी अपने चुनाव प्रचार में बिजी रहे।

विज्ञापन


इस दौरान नाना पटोले ने पीएम मोदी को प्रचारक बताया। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री नहीं हैं, प्रचारक हैं और उसी का नतीजा है कि भारत के बीस हजार विद्यार्थी यूक्रेन में फंस गए। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों के खाने-पीने तक की व्यवस्था नहीं है। 
विज्ञापन


मोदी द्वारा पुणे मेट्रो रेल परियोजना के उद्घाटन के बारे में बोलते हुए पटोले ने कहा कि भाजपा मेट्रो का श्रेय ले रही है, जबकि सभी परियोजनाओं की नींव कांग्रेस द्वारा रखी गई थी। पटोले ने यह भी आरोप लगाया कि पुणे नगर निगम परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के अनावरण समारोह के दौरान पीएम मोदी को जो पगड़ी भेंट की जानी थी, उसमें महाराजाओं द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला हीरा राजमुद्रा लगाया गया था. उन्होंने कहा कि भाजपा ने मराठा योद्धा का अपमान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
हालांकि, पुणे के मेयर मुरलीधर मोहोल ने शनिवार को पगड़ी की तस्वीर साझा की थी, जिसमें पगड़ी से जुड़ा ऐसा कोई हीरा नहीं था।

इस दौरान पटोले ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर एशिया की सबसे बड़ी स्लम धारावी पुनर्विकास परियोजना में 800 करोड़ रुपये के घोटाले का भी आरोप लगाया। उन्होंने राज्य सरकार से भाजपा नेता के खिलाफ जांच की भी मांग की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को महाराष्ट्र के पुणे में मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने कुल 32.2 किमी पुणे मेट्रो रेल परियोजना के 12 किमी खंड का उद्घाटन किया। इसके बाद वे मेट्रो रेल में सवार हुए। इस दौरान उन्होंने मेट्रो में बैठे बच्चों से बातचीत की ।पीएम मोदी ने पुणे मेट्रो में गरवारे कॉलेज मेट्रो स्टेशन से आनंद नगर मेट्रो स्टेशन तक यात्रा की। 

ऑपरेशन गंगा की सफलता में भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव का योगदान : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पुणे में सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी के गोल्डन जुबली समारोह का उद्घाटन करने बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने में ऑपरेशन गंगा की सफलता में भारत के बढ़ते प्रभाव का अहम योगदान है। 

उन्होंने कहा कि हम ऑपरेशन गंगा के जरिये युद्धग्रस्त यूक्रेन से हजारों भारतीयों को सुरक्षित ला रहे हैं। यह सब दुनिया में भारत के बढ़ते प्रभाव के चलते संभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि कई बड़े देश यूक्रेन से अपने नागरिकों को निकालने में कठिन महसूस कर रहे हैं। छात्रों से उन्होंने कहा कि हमें पता है कि एक इंस्टीट्यूट उससे जुड़े हर व्यक्ति के कठिन परिश्रम से बनता है। आज का दिन सभी छात्रों, एल्यूमिनी और प्रोफेसरों के लिए जश्न का दिन है। सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी वसुधैव कुटुंबकम के सिद्धांतों पर आधारित है। यह पूरी दुनिया से एक परिवार के तौर पर जुड़ने का जरिया है। मुझे गर्व है कि यह परंपरा अभी भी हमारे देश में जीवित है। 

वैश्विक लीडर बनने की राह पर देश
उन्होंने कहा कि आपकी पीढ़ी काफी खुशनसीब है कि उसे पहले वाली रक्षात्मक और निर्भर रहने वाली मानसिकता का नुकसान नहीं उठाना पड़ा लेकिन देश में अगर यह बदलाव आया है तो इसका सबसे पहला श्रेय भी आपको जाता है, हमारे युवाओं को जाता है। जिन सेक्टरों में देश पहले अपने पैरों पर आगे बढ़ने के बारे में सोचता भी नहीं था, उन सेक्टरों में अब भारत वैश्विक लीडर बनने की राह पर है। उन्होंने कहा, मोबाइल विनिर्माण में भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश बनकर उभरा है। सात साल पहले भारत में सिर्फ दो मोबाइल निर्माता कंपनियां थीं, आज 200 से ज्यादा मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट्स इस काम में जुटी हैं। रक्षा के क्षेत्र में पहले हम दूसरों पर निर्भर थे लेकिन अब चीजें बदल रही हैं। भारत अब रक्षा निर्यातक बन रहा है। दो रक्षा कॉरिडोर निर्माणाधीन है जहां अत्याधुनिक हथियार बनाए जाएंगे और देश की सुरक्षा जरूरतों को पूरा करेंगे। उन्होंने कोरोना के खिलाफ भारत की क्षमताओं का भी जिक्र किया। 


दुनिया को प्रभावित कर रहा है भारत 
पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम हमारे देश में है। स्टार्टअप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया, मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे मिशन आपकी आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। आज का भारत इनोवेट कर रहा है, सुधार कर रहा है, और पूरी दुनिया को प्रभावित कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed