फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ujjwal Nikam Said Opposition leaders made baseless claims over Kasab trial 26/11 Mumbai Attacks

26/11 Mumbai Attack: 'कसाब की सुनवाई पर विपक्ष ने फैलाया झूठ', 26/11 मुंबई हमला मामले में बोले उज्जवल निकम

Sun, 27 Jul 2025 06:16 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 27 Jul 2025 06:16 PM IST
सार

राज्यसभा सांसद उज्ज्वल निकम ने विपक्ष पर 26/11 मुंबई हमला मामले में सुनवाई को लेकर झूठ फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 26/11 हमले के केस को लेकर कुछ नेताओं ने झूठे आरोप लगाए, जबकि पाकिस्तान ने भी अजमल कसाब की सुनवाई पर सवाल नहीं उठाया। निकम ने यह भी दावा किया कि कुछ नेताओं ने शहीद पुलिस अफसरों की हत्या को आरएसएस से जोड़कर झूठ फैलाया।

विज्ञापन
Ujjwal Nikam Said Opposition leaders made baseless claims over Kasab trial 26/11 Mumbai Attacks
राज्यसभा सांसद और 26/11 मुंबई हमलों के विशेष सरकारी वकील उज्ज्वल निकम - फोटो : PTI

विस्तार

राज्यसभा सदस्य और 26/11 मुंबई हमले के विशेष सरकारी वकील रहे उज्ज्वल निकम ने विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ विपक्षी नेताओं ने 26/11 केस की सुनवाई को लेकर झूठे और आधारहीन दावे किए हैं, जबकि पाकिस्तान ने भी कभी इस पर सवाल नहीं उठाया।

विज्ञापन

उज्ज्वल निकम महाराष्ट्र के जलगांव जिले में अपने सम्मान समारोह में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ विपक्षी नेताओं ने कहा कि अजमल कसाब को मुकदमे में सही मौका नहीं दिया गया। लेकिन सच यह है कि पाकिस्तान ने भी कभी नहीं कहा कि कसाब को अपना पक्ष रखने का मौका नहीं मिला।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Congress: केंद्रीय विवि में नियुक्ति को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, कहा- OBC, SC-ST को नहीं दी नौकरियां
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अफसरों की शहादत पर भी लगाए गए झूठे आरोप
निकम ने बताया कि कुछ नेताओं ने तो यहां तक कह दिया कि 26/11 हमले में शहीद हुए पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे, विजय सालसकर और अशोक कामटे को एक आरएसएस से जुड़े पुलिस अधिकारी ने मारा। उन्होंने कहा कि एक बड़े कांग्रेस नेता ने मुझ पर आरोप लगाया कि मैं इस साजिश की जानकारी होते हुए भी चुप रहा और मुझे देशद्रोही तक कहा गया। 

ये भी पढ़ें:- Organic Cotton: 'कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद, प्रक्रिया सख्त और पारदर्शी', जैविक कपास प्रमाणन पर केंद्र का जवाब

जेल से जुड़ा अनुभव साझा किया
अपने अनुभव साझा करते हुए निकम ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि जेल में सभी कैदी मेरी कुंडली जानते हैं। अगर जेल एक चुनाव क्षेत्र होती, तो मैं वहां से जरूर चुनाव जीत जाता। गौरतलब है कि उज्ज्वल निकम को हाल ही में राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा के लिए नामित किया गया है। वे 26/11 हमलों के अलावा कई बड़े आपराधिक मामलों में सरकारी वकील रह चुके हैं। जलगांव पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब वे राज्यसभा सदस्य के रूप में अपने गृह क्षेत्र के विकास में योगदान देने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed