फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sikkim: 41-member NDRF team to scale Mount Jongsong; Chief Minister flags off the ‘Shikhar’ expedition.

सिक्किम: माउंट जोंगसोंग फतह करेगा एनडीआरएफ का 41 सदस्यीय दल, मुख्यमंत्री ने किया ‘शिखर’ अभियान रवाना

Fri, 04 Sep 2026 06:05 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी डिजिटल ब्यूरो ,अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो ,अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 04 Sep 2026 06:05 PM IST
सार

एनडीआरएफ ने ऊंचाई वाले दुर्गम क्षेत्रों में बचाव क्षमता मजबूत करने के लिए चौथे पर्वतारोहण अभियान ‘शिखर’ की शुरुआत की। 41 सदस्यीय दल सिक्किम की 7,462 मीटर ऊंची माउंट जोंगसोंग चोटी पर पहुंचने का प्रयास करेगा। 

विज्ञापन
Sikkim: 41-member NDRF team to scale Mount Jongsong; Chief Minister flags off the ‘Shikhar’ expedition.
एनडीआरएफ का 41 सदस्यीय दल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने ऊंचाई वाले दुर्गम क्षेत्रों में अपनी परिचालन क्षमता और तैयारी को मजबूत करने के लिए शुक्रवार को अपने चौथे पर्वतारोहण अभियान ‘शिखर’ की शुरुआत की। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने गंगटोक में अभियान दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 41 सदस्यीय दल 7,462 मीटर ऊंचे माउंट जोंगसोंग के शिखर पर पहुंचने का प्रयास करेगा। अभियान चार सितंबर से 11 अक्तूबर तक चलेगा।

विज्ञापन


कठिन पर्वतीय परिस्थितियों में परखी जाएगी क्षमता
माउंट जोंगसोंग पर आरोहण एनडीआरएफ के जवानों के लिए शारीरिक और मानसिक मजबूती के साथ उनके पर्वतारोहण कौशल, अनुशासन, साहस और टीम भावना की भी परीक्षा होगा। अभियान का उद्देश्य केवल पर्वतारोहण नहीं, बल्कि अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आपदा के समय तेजी और सुरक्षित तरीके से बचाव कार्य करने की क्षमता को और मजबूत करना है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने अभियान दल को शुभकामनाएं देते हुए सिक्किम में आई प्रमुख आपदाओं के दौरान एनडीआरएफ के योगदान को याद किया। उन्होंने 2011 के विनाशकारी भूकंप और 2023 में ग्लेशियल झील फटने से आई बाढ़ के दौरान बल के बचाव एवं राहत कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद एनडीआरएफ ने प्रभावित लोगों तक पहुंचकर महत्वपूर्ण सहायता उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने हाल में किए गए सुरंग बचाव अभियान का भी उल्लेख करते हुए एनडीआरएफ के जवानों के साहस और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि सिक्किम सरकार और एनडीआरएफ के बीच बेहतर समन्वय से भविष्य में आपदाओं के दौरान जान-माल के नुकसान को कम करने में मदद मिलेगी।

उपकरणों की प्रदर्शनी, आपदा मित्रों का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान एनडीआरएफ ने पर्वतीय बचाव अभियानों में इस्तेमाल होने वाले विशेष उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई। अभियान दल के साथ समूह तस्वीर भी ली गई। एनडीआरएफ के महानिदेशक पीयूष आनंद ने स्वागत संबोधन दिया। अभियान के टीम कमांडर उप कमांडेंट नीतिश शर्मा ने दल की तैयारी और अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी। समारोह में 12 आपदा मित्र स्वयंसेवकों को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा एनडीआरएफ कर्मियों और स्कूली बच्चों ने आपदा प्रबंधन पर प्रदर्शन किया।


पहले भी तीन सफल अभियान
एनडीआरएफ इससे पहले तीन पर्वतारोहण अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर चुका है। वर्ष 2023 में उत्तराखंड की भागीरथी-द्वितीय चोटी पर ‘साहस’, 2024 में हिमाचल प्रदेश की मणिरंग चोटी पर ‘विजय’ और 2025 में उत्तराखंड की केदार डोम चोटी पर ‘शौर्य’ अभियान चलाया गया था।

‘शिखर’ अभियान क्यों खास

  • 7,462 मीटर ऊंची माउंट जोंगसोंग पर आरोहण का प्रयास
  • अभियान में एनडीआरएफ के 41 सदस्य शामिल
  • 4 सितंबर से 11 अक्तूबर तक चलेगा अभियान
  • ऊंचाई वाले दुर्गम क्षेत्रों में बचाव क्षमता मजबूत करने पर जोर
  • इससे पहले तीन पर्वतारोहण अभियान सफलतापूर्वक पूरे कर चुका है एनडीआरएफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed