फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre refutes Congress's allegations on organic cotton in MP News In Hindi

Organic Cotton: 'कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद, प्रक्रिया सख्त और पारदर्शी', जैविक कपास प्रमाणन पर केंद्र का जवाब

Sun, 27 Jul 2025 05:39 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 27 Jul 2025 05:39 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में जैविक कपास को लेकर कांग्रेस और केंद्र सरकार आमने-सामने हैं। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सामान्य कपास को जैविक बताकर बेचे जाने का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की, वहीं केंद्र सरकार ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया। वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि जैविक प्रमाणन प्रक्रिया पारदर्शी और सख्त है।

विज्ञापन
Centre refutes Congress's allegations on organic cotton in MP News In Hindi
पीयूष गोयल - फोटो : PTI

विस्तार

मध्य प्रदेश में जैविक कपास को लेकर कांग्रेस और केंद्र के बीच जारी तनातनी ने आरोप-प्रत्यारोप के बाजार में हलचल मचा दी है। इसी बीच केंद्र सरकार ने कांग्रेस के उस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है जिसमें मध्य प्रदेश में सामान्य कपास को जैविक कपास बताकर बेचे जाने की कथित गड़बड़ी का मामला उठाया गया था। मामले में वाणिज्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि जैविक उत्पादों के प्रमाणन को लेकर लगाए गए आरोप बेबुनियाद और भ्रामक हैं।

विज्ञापन

बता दें कि मामले में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को आरोप लगाया था कि इस कथित घोटाले से भारत की जैविक उत्पादों की साख अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभावित हो रही है। उन्होंने इसकी जांच सीबीआई से करवाने की मांग की थी। इसके जवाब में मंत्रालय ने कहा कि यह आरोप राष्ट्रीय जैविक उत्पादन कार्यक्रम (एनपीओपी) जैसे मजबूत नियामक ढांचे को कमजोर करने की कोशिश है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- VP Resignation: उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर खरगे बोले- ये धनखड़ और PM मोदी के बीच का मामला, वही बताएं क्या हुआ?
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपों पर मंत्रालय ने दी सफाई
मंत्रालय ने कहा कि एपीडा (एपीईडीए) जैविक प्रमाणन प्रक्रिया को पारदर्शी, स्पष्ट और सख्त बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार ने बताया कि जहां भी प्रमाणन में गड़बड़ी या नियमों की जानबूझकर अनदेखी सामने आई है, वहां जांच कर उचित कार्रवाई की गई है। नियम तोड़ने वाले प्रमाणन निकायों और ऑपरेटरों को सजी दी जाती है।


इसके साथ ही केंद्र सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि किसानों को एनपीओपी के तहत जैविक खेती के लिए कोई सब्सिडी नहीं दी जाती है और 50,000 रुपये प्रति हेक्टेयर का आंकड़ा पूरी तरह गलत है। सरकार का कहना है कि बेबुनियाद आरोप लगाकर देश की विश्वसनीय संस्थाओं और जैविक कृषि अभियान की साख को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

ये भी पढ़ें:- Justice S Muralidhar: क्रिमिनल लॉ विशेषज्ञ.. नीली मारुति वैन में चैंबर; दिल्ली दंगे के समय आधी रात लगाई अदालत

क्या है एनपीओपी, जानें
गौरतलब है कि एनपीओपी की शुरुआत 2001 में हुई थी, ताकि जैविक उत्पादों का निर्यात बढ़ाया जा सके। इसके बाद 2005 में छोटे किसानों के लिए ग्रुप सर्टिफिकेशन की शुरुआत की गई। भारत में फिलहाल 37 सक्रिय सर्टिफिकेशन एजेंसियां हैं, जिनमें 14 राज्य एजेंसियां शामिल हैं। भारत के जैविक प्रमाणन मानकों को यूरोपीय संघ, स्विट्ज़रलैंड, ब्रिटेन और ताइवान ने मान्यता दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed