फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UIDAI urges document updation for Aadhaar numbers issued over 10 years back

UIDAI: 10 साल पहले आधार बनवाने वाले लोगों को अपडेट कराना होगा डेटा, जानें किन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

Tue, 11 Oct 2022 10:23 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 11 Oct 2022 10:23 PM IST
सार

आधार नंबर जारी करने वाली एंजेसी ने कहा कि जिन लोगों को दस साल से अधिक समय पहले विशिष्ट पहचान संख्या जारी की गई थी और उन्होंने अपडेशन नहीं किया है, उनसे इससे जुड़े दस्तावेजों को अपडेट करने के लिए अनुरोध किया जाता है।

विज्ञापन
UIDAI urges document updation for Aadhaar numbers issued over 10 years back
UIDAI (logo)

विस्तार

यूआईडीएआई ने मंगलवार को अनुरोध किया है कि जिन आधार कार्डधारक को दस साल से ज्यादा समय पहले विशिष्ट पहचान पत्र जारी किया गया था, वो अपने पहचान और निवास प्रमाण पत्रों से अपडेट कराएं। 

विज्ञापन


यूआईडीएआई ने एक बयान में कहा कि अपडेशन ऑनलाइन के साथ-साथ आधार केंद्रों पर भी किया जा सकता है। इसमें कहा गया है कि जिन लोगों को दस साल से अधिक समय पहले विशिष्ट पहचान संख्या जारी की गई थी और उन्होंने अपडेशन नहीं किया है, उनसे इससे जुड़े दस्तावेजों को अपडेट करने के लिए अनुरोध किया जाता है। हालांकि, आधार नंबर जारी करने वाली एजेंसी ने यह नहीं बताया कि क्या यह अपडेशन अनिवार्य है या नहीं। 
विज्ञापन


बयान में कहा गया, कोई भी व्यक्ति जिसने अपना आधार दस साल पहले बनवाया था और बाद के किसी भी वर्ष में कोई जानकारी अपडेट न की हो, उनसे पहचान या पते वाले दस्तावेजों के साथ अपडेट कराने का अनुरोध किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूआईडीएआई ने कहा कि इन दस वर्षों के दौरान आधार संख्या किसी व्यक्ति की पहचान के प्रमाण के रूप में उभरा है और आधार संख्या का उपयोग विभिन्न सरकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ उठाने के लिए किया जा रहा है। 


एजेंसी ने कहा कि इस योजनाओं व सेवाओं का लाभ उठाने के लिए लोगों को व्यक्तिगत नवीनतम विवरण से आधार डेटा को अपडेट रखना है, ताकि सत्यापन व प्रमाणीकरण में किसी तरह की असुविधा न हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed