फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   two policemen arrested in Tamil Nadu custodial death, murder case registered

चेन्नई : 25 वर्षीय युवक की हिरासत में मौत, तमिलनाडु के दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार, हत्या का केस दर्ज

Sat, 07 May 2022 01:20 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 07 May 2022 01:20 PM IST
सार

अपराध जांच विभाग की क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार रात मुनाफ और पुनराज नामक सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया। युवक वी. विग्नेश को 18 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था और अगले दिन उसकी मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
two policemen arrested in Tamil Nadu custodial death, murder case registered
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

तमिलनाडु पुलिस ने चेन्नई में 25 साल के एक युवक की हिरासत में मौत के मामले में अपने ही दो जवानों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन

अपराध जांच विभाग की क्राइम ब्रांच (CB-CID) ने शुक्रवार रात मुनाफ और पुनराज नामक सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया। युवक वी. विग्नेशको 18 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था और अगले दिन उसकी मौत हो गई थी। इस मामले की जांच सीबी-सीआईडी को सौंपी गई है। 
शुक्रवार को सीबी-सीआईडी के समक्ष उक्त दो जवानों समेत नौ पुलिसकर्मी जांच के लिए पेश हुए थे। जांच के बाद मुनाफ और पुनराज को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके खिलाफ भादंवि की धारा 302 के तहत हत्या के आरोप में केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

विग्नेश की मौत के बाद उसके भाई ने आरोप लगाया कि उन्हें चुप रहने के लिए पुलिस ने एक लाख रुपये रिश्वत देने की पेशकश की थी। यह भी कहा कि पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद भाई का चेहरा तक नहीं देखने दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed