{"_id":"627624cefad554761806f6e4","slug":"two-policemen-arrested-in-tamil-nadu-custodial-death-murder-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन्नई : 25 वर्षीय युवक की हिरासत में मौत, तमिलनाडु के दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार, हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चेन्नई : 25 वर्षीय युवक की हिरासत में मौत, तमिलनाडु के दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार, हत्या का केस दर्ज
Sat, 07 May 2022 01:20 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 07 May 2022 01:20 PM IST
सार
अपराध जांच विभाग की क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार रात मुनाफ और पुनराज नामक सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया। युवक वी. विग्नेश को 18 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था और अगले दिन उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु पुलिस ने चेन्नई में 25 साल के एक युवक की हिरासत में मौत के मामले में अपने ही दो जवानों को गिरफ्तार किया है।
अपराध जांच विभाग की क्राइम ब्रांच (CB-CID) ने शुक्रवार रात मुनाफ और पुनराज नामक सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया। युवक वी. विग्नेशको 18 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था और अगले दिन उसकी मौत हो गई थी। इस मामले की जांच सीबी-सीआईडी को सौंपी गई है।
शुक्रवार को सीबी-सीआईडी के समक्ष उक्त दो जवानों समेत नौ पुलिसकर्मी जांच के लिए पेश हुए थे। जांच के बाद मुनाफ और पुनराज को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके खिलाफ भादंवि की धारा 302 के तहत हत्या के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
विग्नेश की मौत के बाद उसके भाई ने आरोप लगाया कि उन्हें चुप रहने के लिए पुलिस ने एक लाख रुपये रिश्वत देने की पेशकश की थी। यह भी कहा कि पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद भाई का चेहरा तक नहीं देखने दिया।