फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two people of Badaun die in explosion in Rasulpur cracker factory

हे भगवान! यह क्या कर दिया, करवा चौथ से ठीक पहले उजड़ा रुचि और पूनम का सुहाग

Sat, 27 Oct 2018 06:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं Updated Sat, 27 Oct 2018 06:04 AM IST
विज्ञापन
Two people of Badaun die in explosion in Rasulpur cracker factory

पति की दीर्घायु के लिए विवाहिताएं करवाचौथ पर निर्जला व्रत रखतीं हैं। चंद घंटे बाद ही करवाचौथ का पर्व था सो हर विवाहिता इसकी तैयारी में लगी है। करीब आठ माह पहले शादी के बंधन में बंधी रुचि भी करवाचौथ के पहले व्रत को रखने की तैयारी में थी, मगर शुक्रवार को उसकी जिदंगी में ऐसा हो गया जिसकी शायद कोई विवाहिता कल्पना तक नहीं करती होगी। पति की मौत की खबर से रुचि होशोहवास ही खो बैठी है।

विज्ञापन


थाना सिविल लाइन के गांव उपरैला निवासी सतीश (25) पुत्र सूरजपाल की फरवरी में रुचि के साथ शादी हुई थी। रसूलपुर पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में सतीश की मौत हो गई। जिला अस्पताल में उसके  छोटे भाई सत्यवीर ने बताया कि आज सुबह पटाखा फैक्ट्री स्वामी संजू ने उनके भाई सतीश को फोन करके बुलाया था। तब वह काम करने को वहां गया था। दोपहर तक जब नहीं आया तब परिवार वालों ने उससे फोन पर बात की। बोला-वह कुछ ही देर बाद घर आ जाएगा। 
विज्ञापन


शाम को गांव के प्रधान ने घर वालों से पूछा था कि क्या कोई काम करने पटाखा फैक्ट्री पर गया है। तब उन्होंने कहा कि सतीश गए हैं। प्रधान ने कहा कि फैक्ट्री में हादसा हो गया है। वहां जाकर देख लो। तब वह मौके पर पहुंचे। पता चला कि सतीश अब दुनिया में नहीं है। सत्यवीर ने कहा कि भाभी रुचि को इसकी जानकारी हुई तो वह होशोहवास ही खो बैठीं। परिवार में मातम छा गया। बहुत से लोग रुचि को समझाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन वह कैसे समझती। उसका तो सबकुछ उजड़ गया।       
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ साल का बेटा है गुड्डू का, पूनम ने खोया होशोहवास     
  
हादसे में मरने वाले गुड्डू शर्मा (23) पुत्र सत्यपाल निवासी जमरौली थाना उझानी फैक्ट्री के पास बाइक संभालने की दुकान करता था। उसके भाई बबलू के बताया कि गुड्डू की चार साल पहले ही शादी हुई थी। उसके  डेढ़ साल का बेटा है। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी पूनम होशोहवास खो बैठी। करवाचौथ से पहले उसका भी माथे से सिंदूर मिट गया है। उसे देखने वाले भी आंसुओं को नहीं रोक पा रहे थे। पूनम कह रही थी हे भगवान यह क्या कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed