{"_id":"5bcd49a9bdec2269651f21db","slug":"two-men-arrested-for-allegedly-raping-and-torturing-a-34-year-old-tribal-woman-in-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल में निर्भया जैसा कांड, आदिवासी महिला के साथ हुई दरिंदगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल में निर्भया जैसा कांड, आदिवासी महिला के साथ हुई दरिंदगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलपाईगुड़ी
Updated Mon, 22 Oct 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में एक 34 साल की आदीवासी महिला के साथ निर्भया जैसी घटना को अंजाम दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों ने महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और उसे यातनाएं दी। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी रत्ना मुंडा और परीमल रॉय ने शनिवार रात को उसे एक जमीन के सौदे की बातचीत के लिए बुलाया था।
विज्ञापन
महिला को कुछ भी गलत नहीं लगा क्योंकि दोनों उसके पड़ोसी थे। मुंडा और रॉय महिला को उसके घर से डेढ़ किलोमीटर दूर नदी के किनारे ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों ने उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डाल दी और उसे खूल से लथपथ अवस्था में छोड़कर वहां से भाग गए। एक रिक्शा चालक ने उसे देखा और रात में स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचा।
विज्ञापन
मुंडा और रॉय को रविवार सुबह पुलिस महिला के बयान के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। पश्चिम बंगाल के अतिरिक्त महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अनुज शर्मा ने कहा कि उन्होंने जिला पुलिस से तीन दिनों में चार्जशीट दाखिल करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा, 'पीड़िता की हालत में सुधार हो रहा है लेकिन उसकी स्थिति अभी भी गंभीर है।'
विज्ञापन
रिक्शा चालक पहले महिला को धूपगुरी के स्थानीय अस्पताल लेकर गया था। जहां से उसे जलपाईगुड़ी के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया क्योंकि उसकी हालत खराब हो रही थी। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) धेनधूप शेरपा ने कहा, 'युवा 30 साल से कम उम्र के हैं। उन्होंने पीड़िता को लोहे की रॉड से यातनाएं दी हैं।'