फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two lakh people took tele consultation with e Sanjeevani Central government

 दो लाख लोगों ने लिया ई-संजीवनी से टेली परामर्श: केन्द्र सरकार

Thu, 20 Aug 2020 10:01 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 20 Aug 2020 10:01 AM IST
विज्ञापन
Two lakh people took tele consultation with e Sanjeevani Central government
Coronavirus E Sanjeevani App - फोटो : Twitter/Air

 केंद्र सकार की डिजिटल टेलीमेडिसीन सेवा ‘ई-संजीवनी’की मदद से दो लाख लोगों को टेली-परामर्श लिया है। केंद्र सरकार ने बुधवार को यह जानकारी दी। केंद्र सरकार ने बताया कि 9 अगस्त तक इस सेवा का लाभ लेने वालों की संख्या डेढ़ लाख थी। नौ अगस्त को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ ई-संजीवनी पर समीक्षा बैठक की थी। मंत्रालय ने बताया कि ई-संजवनी योजना को पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन


साल भर के दौरान 23 राज्यों ने इसे लागू कर दिया है जबकि अन्य राज्य इसे लागू करने की प्रक्रिया में हैं। इस सेवा का लाभ उठाने के मामले में तमिलनाडु शीर्ष पर है। यहां 56,346 लोगों ने टेली-परामर्श लिया। वहीं 33,325 परामर्श के साथ यूपी दूसरे , आंध्र प्रदेश 29,400 के साथ तीसरे, हिमाचल प्रदेश 33,325 के साथ चौथे और केरल 21,433 टेली परामर्श के साथ शीर्ष पांच राज्यों में शामिल है। मंत्रालय के मुताबिक प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया की मुहिम में यह अहम भूमिका निभाएगा। कोविड-19 महामारी के दौरान इसकी उपयोगिता साबित हुई है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed