फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   two killed in firing in different parts of western UP

होली पर ब्रज में हिंसा, फायरिंग में दो की मौत

Sat, 26 Mar 2016 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा Updated Sat, 26 Mar 2016 02:25 AM IST
सार

  • पंचायत चुनाव की रंजिश ने भी किया आग में घी का काम
  • संघर्ष की कई अन्य घटनाएं भी हुई

विज्ञापन
two killed in firing in different parts of western UP
Firing

विस्तार

होली के हुल्लड़ में ब्रज में संघर्ष की कई घटनाएं हुईं तो पंचायत चुनाव की रंजिश ने भी गुल खिलाया। फीरोजाबाद और मैनपुरी में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गईं। संघर्ष की कई अन्य घटनाएं भी हुई हैं, जिनमें सौ से अधिक लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन


बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम चंदरपुर में गुरुवार को आखत डालने के दौरान सुनील निवासी ग्राम नेकामऊ और सुरेंद्र पाल के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में फायरिंग शुरू हो गई और इसमें गोली लगने से सुनील की मौत हो गई। दोनों पक्षों के दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन


कुरावली में अलग-अलग स्थानों पर हुईं मारपीट की घटनाओं में आठ लोग घायल हो गए। किशनी और दन्नाहार क्षेत्र में चुनावी रंजिश ने आग में घी का काम किया। किशनी के ग्राम हरचंदपुर में गुरुवार की शाम दो पक्षों में संघर्ष हो गया को थाना दन्नाहार क्षेत्र में प्रधान पद के हारे प्रत्याशी ने अपने साथियों के साथ दूसरे पक्ष के समर्थक युवक भंवर सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुरावली में रिश्तेदारी में आए अंशुल का तस्करी की शराब खरीदने के दौरान एक व्यक्ति से विवाद हो गया। विवाद में तूल पकड़ लिया और उस व्यक्ति ने अंशुल को गोली मार दी। घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपियों की छह झोपड़ियों में आग लगा दी।

चुनावी रंजिश में हत्या

two killed in firing in different parts of western UP
सुबह करीब पांच बजे अचानक आरोपी ने चाकू से बेटी का गला रेत दिया।

फीरोजाबाद के फरिहा थाना क्षेत्र के गांव कोडर में गुरुवार शाम चार लोगों ने एक युवक दयालू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का कारण प्रधानी के चुनाव की रंजिश बताई जा रही है। गांव नानेमऊ में गुरुवार सुबह हुई फायरिंग के दौरान गबरु गोली लगने से घायल हो गया।

वंशीपुरम निवासी अमित, शेरा और चंदू के बीच हुए झगड़े में दिलीप निवासी हिम्मतपुर खेरिया थाना जसराना गोली लगने से घायल हो गया। शहर में थाना दक्षिण क्षेत्र के मोहल्ला सराय निवासी नदीम के ऊपर मोहल्ले के ही नीरज ने रंग डाल दिया। घटना के बाद नदीम अपने साथियों लेकर आया और नीरज की पिटाई कर दी। इससे दो समुदायों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

घटना के बाद मोहल्ले में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई। जलेसर में नशे की हालत में होली खेलने की मना करने पर दो वर्गों के बीच टकराव हो गया। टकराव के दौरान हुए पथराव में करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। एटा के गांव नगला धनी में होली पर दो पक्ष भिड़ गए। लाठी-डंडे चले, इसके बाद फायरिंग भी हुई। एक युवक के हाथ में गोली लग गई। दूसरे पक्ष का भी एक युवक छर्रे लगने से घायल हुआ है।

कासगंज में होली पर फायरिंग, पथराव और मारपीट घटनाओं में 25 लोग घायल हो गए। मथुरा के गांव दुनैटिया में प्रधानी के चुनाव को लेकर पनपी रंजिश होली पर गहरा गई, होली खेलने के दौरान उनसे एक व्यक्ति के कपड़े फाड़ने देने पर दो पक्षों के बीच मारपीट, पथराव व फायरिंग की घटना हो गई। इसमें आधा दर्जन घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव किया गया। पुलिस ने बाद में दोनों पक्षों के 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गांव में पुलिस व पीएसी तैनात कर दी है। फरह थाने के गांव फतिहा में पुरानी रंजिश के चलते दुल्हैंडी पर दो बार पथराव हुआ। पथराव में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने छह लोगों को पकड़कर शांति भंग में चालान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed