फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two killed 33 injured as tourist bus fell off bridge In Odisha Heroin worth 4 crore seized 6 held in Mizoram

Updates: ओडिशा में पर्यटक बस के पुल से नीचे गिरने से दो की मौत, 33 घायल; मिजोरम में 4.1 करोड़ की हेरोइन जब्त

Mon, 23 Jan 2023 10:24 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढेंकनाल/आइजोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढेंकनाल/आइजोल Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 23 Jan 2023 10:24 PM IST
सार

बस में करीब 40 लोग सवार थे और ढेंकनाल से केंद्रपाड़ा के इच्छापुर जा रहे थे। मृत महिलाओं की पहचान केंद्रपाड़ा शहर के इच्छापुर की रेणुबाला जेना और बिजयलक्ष्मी स्वैन के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Two killed 33 injured as tourist bus fell off bridge In Odisha Heroin worth 4 crore seized 6 held in Mizoram
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओडिशा के ढेंकनाल जिले में सोमवार को एक पर्यटक बस के पुल से गिर जाने से कम से कम दो महिलाओं की मौत हो गई। हादसे में 33 अन्य घायल भी हुए हैं। पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। ढेंकानाल के पुलिस अधीक्षक ज्ञान रंजन महापात्रा ने यहां संवाददाताओं को बताया कि यह घटना पंचुबती के पास घने कोहरे के कारण हुई। 

विज्ञापन


बस में करीब 40 लोग सवार थे और ढेंकनाल से केंद्रपाड़ा के इच्छापुर जा रहे थे। मृत महिलाओं की पहचान केंद्रपाड़ा शहर के इच्छापुर की रेणुबाला जेना और बिजयलक्ष्मी स्वैन के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि 33 घायलों को ढेंकानाल जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल यात्रियों को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


मिजोरम में छह गिरफ्तार
पुलिस ने मिजोरम में दो अलग-अलग अभियानों में 4.1 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की और बरामदगी के सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की एक टीम ने शनिवार को असम सीमा के पास कोलासिब जिले के वैरेंगटे पुलिस थाना जंक्शन पर खाली एलपीजी सिलेंडर ले जा रहे एक ट्रक को रोका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गहन जांच करने पर वाहन से 3.4 करोड़ मूल्य की 625 ग्राम हेरोइन जब्त की गई, जो असम की ओर जा रही थी। मादक पदार्थ साबुन के 50 डिब्बों में पैक किया गया था और एक खाली गैस सिलेंडर में छुपाया गया था। इस दौरान असम के चाचर जिले के सोनाई निवासी वाहन के चालक को जब्ती के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया। 


एक अन्य अभियान में असम राइफल्स और राज्य पुलिस के विशेष नशीले पदार्थों के दस्ते ने रविवार को आइजोल के जोनुआम क्षेत्र में 70 लाख रुपये मूल्य की 140 ग्राम हेरोइन जब्त की। मादक पदार्थ रखने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed