{"_id":"638284fb36f8f942a63736d1","slug":"two-indian-reserve-battalion-jawans-killed-in-firing-by-colleague-in-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime News: विधानसभा चुनाव ड्यूटी में तैनात जवानों में आपसी झड़प, फायरिंग में दो की मौत, दो घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Crime News: विधानसभा चुनाव ड्यूटी में तैनात जवानों में आपसी झड़प, फायरिंग में दो की मौत, दो घायल
Sun, 27 Nov 2022 02:58 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Sun, 27 Nov 2022 02:58 AM IST
सार
पोरबंदर से करीब 25 किलोमीटर दूर गोसा गांव में आईआरबी के जवान ठहरे हुए है। शनिवार को आपसी विवााद के चलते एक जवान ने राइफल से गोली चला दी। घटना में दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
अशोक शर्मा प्रोबंदर डीएम
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के पोरबंदर में शनिवार को आपसी विवाद के चलते भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के दो जवानों की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान इनकी डयूटी लगाई गई थी।
गुजरात पुलिस के मुताबिक, पोरबंदर से करीब 25 किलोमीटर दूर गोसा गांव में आईआरबी के जवान ठहरे हुए है। शनिवार को आपसी विवााद के चलते एक जवान ने राइफल से गोली चला दी। घटना में दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों में एक को पैट में गोली लगी और दूसरे को पैर में।
पुलिस ने कहा कि आरोपी राइफलमैन कांस्टेबल तीसरी भारतीय रिजर्व बटालियन मणिपुर एसएपी है। उसने अपनी एके-47 राइफल से अपने साथियों पर गोली चला दी। जिसमें दो जवान शहीद हो गए। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, घायल कांस्टेबलों में से एक तीसरी भारतीय रिजर्व बटालियन का है और दूसरा चौथी आईआरबी का है। इनकी गुजरात में होने वाले चुनाव के दौरान डयूटी लगाई गई थी। पोरबंदर के डीएम अशोक शर्मा ने बताया कि गोलीबारी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घटना में दो आईआरबी के जवान की मौत हुई है। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
दो चरणों में होगा विधानसभा चुनाव
गुजरात विधानसभा चुनाव दो चरणों में 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को होने हैं। पहले चरण में 89 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा, जबकि बाकी बची 93 विधानसभा सीटों के लिए दूसरे चरण में मतदान होगा।