{"_id":"636453a60a8d3f73f57673ae","slug":"two-indian-navy-ships-reach-japan-to-participate-in-fleet-review-join-exercise-malabar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Malabar Exercise: अपनी ताकत दिखाएंगे शिवालिक और कमोर्ता, जापान पहुंचे दोनों जंगी जहाज, 4 राष्ट्र लेंगे हिस्सा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Malabar Exercise: अपनी ताकत दिखाएंगे शिवालिक और कमोर्ता, जापान पहुंचे दोनों जंगी जहाज, 4 राष्ट्र लेंगे हिस्सा
Fri, 04 Nov 2022 05:20 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 04 Nov 2022 05:20 AM IST
सार
युद्धाभ्यास में अमेरिका व ऑस्ट्रेलिया भी हिस्सा लेंगे। दक्षिण व पूर्वी चीन सागर में चीन के बढ़ते सैन्य दखल से उत्पन्न वैश्विक चिंताओं के बीच चारों देश यह युद्धाभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
भारतीय नौसेना के दो जंगी जहाज जापान में होने वाले मालाबार युद्धाभ्यास में अपना कौशल दिखाएंगे।
- फोटो : Indian Navy
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय नौसेना के दो अग्रिम श्रेणी के जंगी जहाज शिवालिक और कमोर्ता जापान में होने वाले मालाबार युद्धाभ्यास में अपना कौशल दिखाएंगे। नौसेना के अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि 9-18 नवंबर के बीच जापान के योकोसूका में होने वाले चार देशों के युद्धाभ्यास में हिस्सा लेने के लिए दोनों जंगी जहाज वहां पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
युद्धाभ्यास में अमेरिका व ऑस्ट्रेलिया हिस्सा लेंगे। दक्षिण व पूर्वी चीन सागर में चीन के बढ़ते सैन्य दखल से उत्पन्न वैश्विक चिंताओं के बीच चारों देश यह युद्धाभ्यास कर रहे हैं। अभ्यास में कई डोमेन के साथ-साथ जटिल सतह, उप-सतह और वायु संचालन में ‘उच्च गति’ अभ्यास देखा जाएगा, जिसमें लाइव फायरिंग ड्रिल भी शामिल है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू में भी हिस्सा लेंगे दोनों जहाज : नौसेना के दोनों जंगी जहाज 6 नवंबर को सागामी की खाड़ी में होने वाले अंतरराष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू में भी हिस्सा लेंगे। आईएफआर की मेजबानी जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स (जेएमएसडीएफ) की 30वीं वर्षगांठ को चिह्नित करने के लिए की जा रही है। आईएफआर की समीक्षा जापानी प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा करेंगे।
विज्ञापन
पाकिस्तान सीमा पर गरजे सुखोई-तेजस
भारत-फ्रांस की वायुसेना के सातवें संयुक्त युद्धाभ्यास ‘गरुड़’ के दौरान बृहस्पतिवार को पाकिस्तान सीमा पर सुखोई व तेजस की गर्जना सुनाई दी। तस्वीर में जोधपुर बेस पर अभ्यास के दौरान जवान।
- 220 फ्रांसीसी सैनिकों की टुकड़ी ले रही युद्धाभ्यास में भाग।
- 4 राफेल व मल्टी रोल टैंकर ट्रांसपोर्ट आए हैं फ्रांस से।