फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two Indian Navy ships reach Japan to participate in fleet review join exercise Malabar

Malabar Exercise: अपनी ताकत दिखाएंगे शिवालिक और कमोर्ता, जापान पहुंचे दोनों जंगी जहाज, 4 राष्ट्र लेंगे हिस्सा

Fri, 04 Nov 2022 05:20 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 04 Nov 2022 05:20 AM IST
सार

युद्धाभ्यास में अमेरिका व ऑस्ट्रेलिया भी हिस्सा लेंगे। दक्षिण व पूर्वी चीन सागर में चीन के बढ़ते सैन्य दखल से उत्पन्न वैश्विक चिंताओं के बीच चारों देश यह युद्धाभ्यास कर रहे हैं।

विज्ञापन
Two Indian Navy ships reach Japan to participate in fleet review join exercise Malabar
भारतीय नौसेना के दो जंगी जहाज जापान में होने वाले मालाबार युद्धाभ्यास में अपना कौशल दिखाएंगे। - फोटो : Indian Navy

विस्तार

भारतीय नौसेना के दो अग्रिम श्रेणी के जंगी जहाज शिवालिक और कमोर्ता जापान में होने वाले मालाबार युद्धाभ्यास में अपना कौशल दिखाएंगे। नौसेना के अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि 9-18 नवंबर के बीच जापान के योकोसूका में होने वाले चार देशों के युद्धाभ्यास में हिस्सा लेने के लिए दोनों जंगी जहाज वहां पहुंच चुके हैं। 

विज्ञापन


युद्धाभ्यास में अमेरिका व ऑस्ट्रेलिया हिस्सा लेंगे। दक्षिण व पूर्वी चीन सागर में चीन के बढ़ते सैन्य दखल से उत्पन्न वैश्विक चिंताओं के बीच चारों देश यह युद्धाभ्यास कर रहे हैं। अभ्यास में कई डोमेन के साथ-साथ जटिल सतह, उप-सतह और वायु संचालन में ‘उच्च गति’ अभ्यास देखा जाएगा, जिसमें लाइव फायरिंग ड्रिल भी शामिल है।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू में भी हिस्सा लेंगे दोनों जहाज : नौसेना के दोनों जंगी जहाज 6 नवंबर को सागामी की खाड़ी में होने वाले अंतरराष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू में भी हिस्सा लेंगे। आईएफआर की मेजबानी जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स (जेएमएसडीएफ) की 30वीं वर्षगांठ को चिह्नित करने के लिए की जा रही है। आईएफआर की समीक्षा जापानी प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान सीमा पर गरजे सुखोई-तेजस
भारत-फ्रांस की वायुसेना के सातवें संयुक्त युद्धाभ्यास ‘गरुड़’ के दौरान बृहस्पतिवार को पाकिस्तान सीमा पर सुखोई व तेजस की गर्जना सुनाई दी। तस्वीर में जोधपुर बेस पर अभ्यास के दौरान जवान।

  • 220 फ्रांसीसी सैनिकों की टुकड़ी ले रही  युद्धाभ्यास में भाग।
  • 4 राफेल व मल्टी रोल टैंकर ट्रांसपोर्ट आए हैं फ्रांस से।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed