{"_id":"5ba76bf3867a557ec524c940","slug":"two-delhi-sisters-organize-painting-exhibition-in-dubai-for-kerala-flood-victims","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए दुबई में दिल्ली की दो बहनों ने किया प्रदर्शनी का आयोजन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए दुबई में दिल्ली की दो बहनों ने किया प्रदर्शनी का आयोजन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 23 Sep 2018 04:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए दुबई में रह रहीं दिल्ली की दो बहनों ने एक प्रदर्शनी का आयोजन किया है। यहां विभिन्न देशों के 28 कलाकारों ने अपनी कला प्रदर्शनी लगाईं। दोनों बहनों का नाम शीबा और फराह खान है। प्रदर्शनी का नाम 'टुगेदर वी कैन' रखा गया है। इस प्रदर्शनी से जो राशि जमा होगी उसे केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए केरल के सीएम कोष में जमा किया जाएगा।
विज्ञापन
देश के शाहरजाह में प्रदर्शनी 4 अक्टूबर से लगाई जाएगी। शीबा और फराह का कहना है कि वह इस प्रदर्शनी के जरिए केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद करना चाहते थे। केरल बाढ़ की त्रासदी से गुजर रहा है। वह अपने स्तर पर कुछ अच्छा करने की कोशिश करना चाहते हैं।
विज्ञापन
दोनों बहनों ने ये आयोजन अपने एनजीओ फुनन आर्ट्स के द्वारा आयोजित किया है। दोनों पिछले 10 साल से दुबई में रह रही हैं।