फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Twitter received highest number of requests for account information from government of India between July and December 2020

ट्विटर: छह महीने में भारत ने मांगी सबसे अधिक अकाउंट से जुड़ी जानकारी, कंपनी ने जारी की रिपोर्ट

Thu, 15 Jul 2021 12:15 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 15 Jul 2021 12:15 AM IST
सार

  • ट्विटर ने अपनी पारदर्शिता रिपोर्ट वाले ब्लॉग में कहा कि भारत सामग्री को हटाने की कानूनी मांगों की संख्या के लिहाज से भी जापान के बाद दूसरे स्थान पर है
  • ट्विटर भारत में नए सूचना प्रौद्योगिकी नियमों का पालन ना करने के लिए सरकार के निशाने पर रही है

विज्ञापन
Twitter received highest number of requests for account information from government of India between July and December 2020
Twitter - फोटो : amarujala

विस्तार

पिछले साल जुलाई से दिसंबर के बीच सरकार की ओर से खाते की सूचना के लिए ट्विटर को भारत में सबसे ज्यादा अनुरोध मिले। दुनियाभर में किए गए इस तरह के अनुरोधों में भारत की हिस्सेदारी 25 प्रतिशत है। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


ट्विटर ने अपनी पारदर्शिता रिपोर्ट वाले ब्लॉग में कहा कि भारत सामग्री को हटाने की कानूनी मांगों की संख्या के लिहाज से भी जापान के बाद दूसरे स्थान पर है। कंपनी ने इस तरह के अनुरोधों की जानकारी देने के लिए साल में दो बार रिपोर्ट जारी करती है।
विज्ञापन


ट्विटर ने अपने नए ब्लॉग ने कहा कि उसने दुनियाभर की सरकारों के इस तरह के अनुरोधों में से 30 प्रतिशत अनुरोधों के जवाब में कुछ या पूरी सूचना मुहैया कराई। कंपनी ने कहा कि सरकार की ओर से सूचना के अनुरोधों का भारत सबसे बड़ा स्रोत है और दुनियाभर से मिले अनुरोधों में उसकी हिस्सेदारी 25 प्रतिशत है। इसके बाद अमेरिका का स्थान है जिसकी हिस्सेदारी 22 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्विटर ने बताया कि सामग्री को हटाने की कानूनी मांगों की संख्या के लिहाज से शीर्ष पांच देशों में क्रमश: जापान, भारत, रूस, तुर्की और दक्षिण कोरिया आते हैं। यहां यह उल्लेख करना जरूरी है कि ट्विटर भारत में नए सूचना प्रौद्योगिकी नियमों का पालन ना करने के लिए सरकार के निशाने पर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed