फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Twist to BJP vs TN Minister row man at centre of it quits party

Tamilnadu: भाजपा ने मदुरै जिला अध्यक्ष को किया निष्कासित, मंत्री की कार पर जूता फेंके जाने से हुआ था विवाद

Sun, 14 Aug 2022 10:05 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 14 Aug 2022 10:05 PM IST
सार

तमिलनाडु के वित्त मंत्री पलानिवेल त्यागराजन पर जूते-चप्पल फेंके जाने के बाद उपजे विवाद के बाद भाजपा ने पार्टी के मदुरै जिला अध्यक्ष पी. सरवनन को निष्कासित कर दिया है। 

विज्ञापन
Twist to BJP vs TN Minister row man at centre of it quits party
भाजपा से निष्कासित पी. सरवनन - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने अपने मदुरै स्थित पदाधिकारी पी. सरवनन को निष्कासित कर दिया है। मदुरै में 13 अगस्त को तमिलनाडु के वित्त मंत्री पलानिवेल त्यागराजन की कार पर जूता फेंके जाने और उससे उपजे विवाद के बाद नाटकीय घटनाक्रम में सरवनन ने शनिवार की रात मंत्री से उनके आवास पर मुलाकात की और उनसे माफी मांगी। 
विज्ञापन


भाजपा की मदुरै इकाई के अध्यक्ष सरवन ने द्रमुक में वापसी के संकेत दिए हैं। भगवा पार्टी में शामिल होने से पहले वो द्रमुक में ही थे। 

उन्होंने 13 अगस्त को हुए घटनाक्रम को लेकर बताया था कि वह और भाजपा के अन्य कार्यकर्ता जब शहीद सैनिक डी. लक्ष्मणन को श्रद्धांजलि दने गए थे तब त्यागराजन ने उनके आने का कारण पूछा था। इस पर सरवनन ने जवाब दिया कि वह एक भारतीय होने के नाते श्रद्धांजलि देने आए हैं। 
विज्ञापन


सरवनन ने एक प्रेसवार्ता के दौरान आरोप लगाया था कि मंत्री ने अकड़ में उनके साथ गलत बर्ताव किया और इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा था कि त्यागराजन को मंत्रिमंडल से बाहर कर देना चाहिए। परंतु बाद में शनिवार मध्यरात्रि में सरवनन ने त्यागराजन से माफी मांगी और कहा कि वह भाजपा से इस्तीफा दे रहे हैं। सरवनन ने कहा कि भाजपा धर्म और घृणा की राजनीति कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरवनन ने कहा कि उन्होंने मंत्री की बात को व्यक्तिगत तौर पर ले लिया था और उन्होंने त्यागराजन को गलत समझा जबकि वह महज प्रोटोकॉल की बात कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed