फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tw space tech startups get access to ISRO facilities expertise to test rocket systems

करार : इसरो ने दो स्पेसटेक स्टार्टअप संग किया समझौता, रॉकेट सिस्टम लॉन्च करने में करेगा मदद

Sat, 18 Sep 2021 01:05 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sat, 18 Sep 2021 01:05 PM IST
सार

इसरो के चेयरमैन के सिवन ने अत्याधुनिक सुविधा की स्थापना के लिए युवा टीम की सराहना की, जिसमें एकीकृत थर्मल उच्च वैक्यूम परीक्षण सुविधाएं, उत्प्रेरक रिएक्टर, प्रणोदक तैयारी सुविधाएं और विशेष उच्च तापमान कोटिंग सुविधाएं जैसे उपकरण शामिल हैं।

विज्ञापन
tw space tech startups get access to ISRO facilities expertise to test rocket systems
इसरो, उपग्रह - फोटो : self

विस्तार

स्काईरूट एयरोस्पेस और अग्निकुल स्पेस टेक्नोलॉजी स्टार्टअप, अंतरिक्ष विभाग (DoS) के साथ करार किया है। इस समझौते के तहत स्टार्टअप कंपनियां विभिन्न ISRO (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) केंद्रों पर कई परीक्षण और एक्सेस सुविधाएं हासिल कर सकती है। इसरो और स्टार्टअप कंपनी के बीच हुए समझौते के तहत अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने कंपनी को 3डी प्रिंटेड सेमी क्रायो इंजन और अन्य प्रणालियों के परीक्षण और योग्यता के लिए विभिन्न इसरो केंद्रों के इस्तेमाल करने की भी अनुमति दी है, जहां कंपनी को कई परीक्षण और एक्सेस सुविधाएं मिलने की संभावना है।

विज्ञापन


आईआईटी-मद्रास, चेन्नई के राष्ट्रीय दहन अनुसंधान एवं विकास केंद्र में स्थित अग्निकुल को अपने अंतरिक्ष प्रक्षेपण वाहन प्रणालियों और उप प्रणालियों के परीक्षण और योग्यता के लिए इसरो की तकनीकी विशेषज्ञता का लाभ उठाने के लिए तैयार किया गया है।  इसरो के वैज्ञानिक उमामहेश्वरन ने बताया कि अंतरिम इन स्पेस समिति के अध्यक्ष और स्काईरूट एयरोस्पेस के सीईओ पवन चंदना की ओर हस्ताक्षर किए गए थे। बता दें कि In-space भारत में अंतरिक्ष गतिविधियों को करने के लिए निजी संस्थाओं को ताकतवर बनाने के लिए अंतरिक्ष विभाग (DOS)के तहत एक नियामक और प्राधिकरण निकाय है।
विज्ञापन


अत्याधुनिक सुविधा तैयार करने के लिए इसरो ने युवा वैज्ञानिकों की तारीफ की
इधर इसरो के चेयरमैन के सिवन ने अत्याधुनिक सुविधा की स्थापना के लिए युवा टीम की सराहना की, जिसमें एकीकृत थर्मल उच्च वैक्यूम परीक्षण सुविधाएं, उत्प्रेरक रिएक्टर, प्रणोदक तैयारी सुविधाएं और विशेष उच्च तापमान कोटिंग सुविधाएं जैसे उपकरण शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed