{"_id":"5a127b9c4f1c1b6e468b5255","slug":"trs-leader-srinivas-beats-first-wife-in-public","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नेता ने बिना तलाक दिए की दूसरी शादी, पहली पत्नी ने किया विरोध तो सबके सामने जमकर पीटा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नेता ने बिना तलाक दिए की दूसरी शादी, पहली पत्नी ने किया विरोध तो सबके सामने जमकर पीटा
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:22 PM IST
विज्ञापन
TRS के नेता श्रीनिवास रेड्डी
तेलंगाना के एक नेता का वीडियो पिछले दिनों सामने आया है जिसमें वह अपनी पहली पत्नी को बुरी तरह पीटते हुए दिख दे रहा है। यह वीडियो तेलंगाना राष्ट्रीय समिति (TRS) के नेता श्रीनिवास रेड्डी का है, जिसमें वह महिला को उसके बालों से पकड़ता, गाली देता और पीटता दिख रहा है। रेड्डी दो बार अपनी पत्नी को इतनी बुरी तरह धक्का देता है कि वह दूर जाकर गिरती है।
विज्ञापन
तेलंगाना: CM चंद्रशेखर की धमकी, अल्पसंख्यकों के आरक्षण के लिए जा सकते हैं SC
विज्ञापन
बता दें कि रेड्डी जिस घर में अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहता है वहां पर ही उसकी पहली पत्नी पहुंच गई थी। उसके वहां पहुंचने पर हंगामा हुआ और दोनों महिलाओं के बीच कहासुनी भी हुई। जिसके बाद बात हाथापाई तक जा पहुंची।
विज्ञापन
वीडियो में दिख रहा है कि परिवार वाले मामले को शांत करने की पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन रेड्डी नहीं मानता और उसे पीटने लगता है। घटना के बाद रेड्डी की पहली पत्नी ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने हत्या की कोशिश के तहत केस दर्ज करके रेड्डी को हिरासत में भी ले लिया है।
Trending Videos
क्या है मामला
चंद्रशेखर TRS पार्टी के अध्यक्ष हैं
रेड्डी की पत्नी (संगीता) ने आरोप लगाया है कि चार साल पहले उन्होंने रेड्डी से शादी की थी, फिर जब उनको लड़की पैदा हुई तो परिवार और रेड्डी ने उनको सताना शुरू कर दिया। इसके बाद रेड्डी ने अगस्त में संगीता को तलाक दिए बिना दूसरी शादी कर ली।